SA vs ENG: 222 रन बनाकर भी हारी साउथ अफ्रीका, मोर्गन की तूफानी पारी से सीरीज जीती इंग्लैंड
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम ने द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी चरण में खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत कर अपने टूर का समापन विजयी अंदाज में किया। रविवार को टी20 सीरीज के आखिरी मैच के लिये सेंचुरियन के मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से दिये गये 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया और 5 गेंद रहते जीत हासिल कर सीरीज जीत ली। इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीत हासिल की थी।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने खोला राज, बताया- क्या है क्रिकेट में डेब्यू करने की सही उम्र
दक्षिण अफ्रीका के लिये यह सीरीज आसान नहीं रही और वह हर मैच में जीत की कगार पर था लेकिन आखिरी 2 मैचों में उसने आखिरी के पलों में मैच को गंवा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 223 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसे इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: मयंक अग्रवाल का खुलासा, बताया- कैसे विराट कोहली की वजह से पूरा हुआ दोहरा शतक

बावुमा-डिकॉक ने दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत
टी20 सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डिकॉक की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिये टेंबा बावुमा के साथ 84 रनों की साझेदारी की।
टीम को तेंबा बावुमा (49) और कप्तान क्विंटन डिकाक (35) की सलामी जोड़ी ने 7.4 ओवर में 84 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। ये दोनों हालांकि इसके बाद जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद हेनरिक क्लासेन (66) के तूफानी अर्धशतक से छह विकेट पर 222 रन बनाए। क्लासेन ने 33 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली।

बेन स्टोक्स-आदिल राशिद ने कराई इंग्लैंड की वापसी
इसके बाद बेन स्टोक्स और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने इंग्लैंड की वापसी कराई। पारी के 8वें ओवर में क्विंटन डिकॉक को आउट कराया तो टेंबा बावुमा को तीन गेंद बाद आदिल राशिद ने LBW कर टीम की वापसी कराई।
बीच के ओवर्स में हेनरिक क्लासेन ने तेजी से रन बटोर जबकि अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने 20 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा।
बेन स्टोक्स ने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाये जबकि लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 42 रन पर एक विकेट चटकाये। टीम के तेज गेंदबाज टाम कुरेन ने भी 33 रन देकर दो विकेट चटकाए।

इयोन मोर्गन की ताबड़तोड़ पारी से जीता इंग्लैंड
दक्षिण अफ्रीका की ओर से दिये गये 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन ने कप्तानी पारी खेली और महज 22 गेंदों में 7 छक्के जड़कर नाबाद 57 रन बनाये और टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (57) और जोनी बेयरस्टो (64) ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस बीच इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिये सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बेयरस्टो ने 34 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के मारे जबकि बटलर ने 29 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े।
इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
