IND vs NZ: भारत ने 539 रन की बढ़त पर घोषित की पारी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने एजाज पटेल
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने अपना शिकंजा मजबूत कर दिया है और फिलहाल जिस स्थिति में है वहां से कीवी टीम के लिये मैच जीतना और बचाना नामुमकिन लग रहा है। पहली पारी में 263 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलो ऑन नहीं देने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका दौरे से पहले बल्लेबाजों को तैयारी कराने के लिये दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के लिये मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) ने पारी की शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 107 रनों की साझेदारी की और 276 रन के स्कोर पर पारी घोषित की।
और पढ़ें: IND vs NZ: अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा-गिल, बार-बार कर रहे हैं एक गलती
भारतीय टीम के लिये विराट कोहली (36), चेतेश्वर पुजारा (47) और शुबमन गिल (47) को एक बार फिर से अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और बल्लेबाजी में बिल्कुल दबाव नहीं होने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारतीय टीम ने पहली पारी में 263 रनों की बढ़त के बाद न्यूजीलैंड की टीम के सामने चौथी पारी में जीत के लिये 540 रनों का लक्ष्य दिया है।
और पढ़ें: IND vs SA: 3 खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका दौरे पर ले सकते हैं रविंद्र जडेजा की जगह

इस मामले में सबसे टॉप पर पहुंचे एजाज पटेल
पहली पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और शतकीय साझेदारी कर चुकी भारत की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने का काम किया। एजाज पटेल ने मयंक अग्रवाल को रोस टेलर के हाथों कैच कराया तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा को भी अपनी गेंद का शिकार बनाया। एजाज पटेल ने श्रेयस अय्यर को टॉम ब्लंडेल के हाथों स्टंपिंग करायी तो वहीं पर जयंत यादव को कैच एंड बोल्ड कर मैच का 14वां विकेट हासिल किया। इसके साथ ही एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ सबसे शानदार गेंदबाजी करने के रिकॉर्ड में अपना नाम सबसे ऊपर लिख दिया है। एजाज पटेल ने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1980 में भारत के खिलाफ खेलते हुए 106 रन देकर 13 विकेट हासिल किये थे। जबकि एजाज पटेल ने 225 रन देकर 14 विकेट हासिल किये।

पटेल ने तोड़ा विटोरी का रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि इयान बॉथम ने भी यह कारनामा वानखेड़े के मैदान पर ही किया था जिसके चलते एजाज पटेल वानखेड़े के मैदान पर सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं। कीवी टीम के लिये किसी टेस्ट मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में एजाज पटेल ने डैनियल विटोरी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस फेहरिस्त में रिचर्ड हेडली (15/123 बनाम ऑस्ट्रेलिया 1985) का नाम सबसे ऊपर है जबकि पटेल दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं, वहीं पर डैनियल विटोरी (12/149 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2000- 12/170 बनाम बांग्लादेश 2004) का नाम भी शामिल है।

कीवी स्पिनर्स ने झटके सभी विकेट
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 276 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जहां एजाज पटेल ने 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर कानपुर टेस्ट में अपना डेब्यू करने वाले रचिन रविंद्र ने शुभमन गिल को आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट हासिल किया। रचिन रविंद्र यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने अच्छी लय में नजर आ रहे विराट कोहली को बोल्ड मारा तो वहीं पर ऋद्धिमान साहा को काइल जैमिसन के हाथों कैच कराकर तीसरा विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में कुल 17 विकेट हासिल किये लेकिन वो सारे विकेट स्पिनर्स के खाते में रहे और उसके तेज गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर साबित हुए। वहीं पर भारत के लिये अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में फिर दम दिखाया और 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान अक्षर पटेल ने 3 चौके और बड़े छक्कों की मदद से नाबाद 41 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications