For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्रेंट बोल्ट दोहराना चाहते हैं शाहीन अफरीदी का काम, अब कोहली ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2021 में अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैच से पहले, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बयान देते हुए हुए कहा था कि वो भारत के खिलाफ वही काम करेंगे जो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने किया था। अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्रेंट बोल्ट के उस बयान पर जवाब दिया है।

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर कहर बरपाया था। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली का बेशकीमती विकेट लिया। ऐसे में बोल्ट ने पहले कहा था कि भारत के खिलाफ अफरीदी ने जो किया, वह उसे दोहराएंगे। उनके बयान का जवाब देते हुए, भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : कोहली के पास 2 बड़े रिकाॅर्ड बनाने का माैका, इन मामलों में छा जाएंगे

कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ खेलने वाले हैं। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम मैदान में अपनी मानसिकता को कैसे लेते हैं। अगर वह शाहीन की तरह प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं तो हम भी उनका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। हम उनके खिलाफ लंबे समय तक खेले हैं।" यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मुकाबला है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद पाकिस्तान ने ग्रुप 2 में टाॅप पर जगह बनाई हुई है। दूसरी ओर, भारत और न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा दिया।

हालांकि, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के सामने कीवी गेंदबाजों का सामना करने की चुनौती होगी। टीम इंडिया के लिए टिम साउदी एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस बार आउट किया है जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है। टीम को ट्रेंट बोल्ट से भी सावधान रहना होगा जो 'ब्लैक कैप्स' के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज हैं। मैच से पहले, बोल्ट ने कहा था, "मुझे लगा कि शाहीन ने उस रात जिस तरह से गेंदबाजी की वह अद्भुत थी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी क्रम में कुछ अद्भुत गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं। शुरुआती विकेट लेना हमारे लिए निश्चित रूप से अच्छा साबित होगा। जब हम गेंद डालने की कोशिश करेंगे तो हम बस अच्छी और स्पष्ट और सटीक गेंद फेंकने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि मेरे नजरिए से गेंद थोड़ी घूमेगी और मैं वही कर सकता हूं जो शाहीन ने उस रात किया था।''

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 21:37 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+