For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: जानें क्यों BCCI से नाराज हुए विराट कोहली, ऐसे निकाली भड़ास

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रही टी20 सीरीज से पहले खबर आ रही है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली बीसीसीआई से नाराज चल रहे हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही अपनी नाराजगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने जाहिर भी कर दी है। दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली नये साल में शुरु हुई टीम इंडिया की श्रृंखलाओं के बीच बीसीसीआई के ट्रैवल प्लान और टाइट शेड्यूल से नाखुश हैं। भारतीय टीम को आजकल बेहद व्यस्त कार्यक्रम से गुजर रही है और उसको लेकर बीसीसीआई ने जिस तरह का ट्रैवल प्लान बनाया है उससे विराट कोहली काफी नाराज हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: आखिर क्यों कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं केन विलियमसन, विराट कोहली ने किया मना

उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेंगलुरु में खेले गये तीसरे और आखिरी वनडे में जीत दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होना पड़ा और 7 घंटे लंबी यात्रा करनी पड़ी।

और पढ़ें: अब्दुल रज्जाक का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान, कहा- एक नहींं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान

बीसीसीआई के ट्रैवल प्लान से नाखुश हैं विराट कोहली

बीसीसीआई के ट्रैवल प्लान से नाखुश हैं विराट कोहली

7 घंटे के सफर के बाद जैसी ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंची विराट कोहली ने बीसीसीआई से ट्रैवल प्लान को लेकर नाराजगी जता दी। विराट कोहली चाहते हैं कि बीसीसीआई भारतीय टीम के ट्रैवल प्लान को लेकर एक बार फिर से विचार करे।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रैंस में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें सीधे स्टेडियम में पहुंचना पड़ रहा है।

बीसीसीआई ने किया ट्रैवल प्लान का बचाव

बीसीसीआई ने किया ट्रैवल प्लान का बचाव

हालांकि विराट कोहली के विरोध पर बीसीसीआई ने अपना बचाव किया है और कहा कि विराट कोहली को अगर इससे कोई शिकायत है तो उन्हें मीडिया से बात करने की बजाया बोर्ड से पहले बात करनी चाहिये थी।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ' विराट कोहली को मुद्दा उठाने का पूरा अधिकार है लेकिन बेहतर होता वो पहले इस बारे में बोर्ड से बात करते। सच कहूं तो बोर्ड हमेशा खिलाड़ियों की सुविधा का ध्यान रखकर ही ट्रेवल प्लान तय करता है। आप देखिए कि विश्व कप से पहले हमने जितना सम्भव हो सका खिलाड़ियों को स्पेस दिया और इसी क्रम में खिलाड़ियों को दिवाली के समय ब्रेक मिला।'

सीओए के समय का है ट्रैवल प्लान, कोहली ने तब क्यों नही की शिकायत

सीओए के समय का है ट्रैवल प्लान, कोहली ने तब क्यों नही की शिकायत

बीसीसीआई के एक अन्य अधिकारी ने बोर्ड के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह ट्रैवल प्लान सीओए के समय की है और अगर विराट कोहली को इससे कोई भी समस्या थी तो उन्हें मीडिया से नहीं बल्कि बीसीसीआई सचिव से बात करनी चाहिए थी।

अधिकारी ने कहा, 'शेड्यूल टाइट था लेकिन यह शेड्यूल सीओए के समय बना था और सीईओ की निगरानी में बना था। ऐसे में कोहली को इस समस्या को बोर्ड के सामने उठाना चाहिए था। तब इसका समाधान निकल सकता था। कोहली अपनी बात कहने के लिए आजाद हैं लेकिन हर बात के लिए एक तरीका है, जिसका पालन किया जाना चाहिए था।'

Story first published: Friday, January 24, 2020, 11:40 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+