For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

देखिए ये वीडियो जब पाकिस्तानी आमिर सोहैल को वेंकी ने दिया था करारा जवाब

नई दिल्ली। पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद जूनियर क्रिकेट टीम का चयन करने वाली समिति के प्रमुख होंगे, वेंकटेश प्रसाद का नाम आते हैं लोगों के जेहन में वो किस्सा ताजा हो जाता है जब उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ आमिर सोहैल को क्रिकेट के मैदान में करारा जवाब दिया था।

VIDEO: मम्मी-पापा गाते हैं गाना तो ताली बजाता है गर्भ में मौजूद बच्चा

ये बात है साल 1996 के विश्वकप की जब भारत और पाकिस्तान के बीच में बैंगलोर में क्वार्टर फ़ाइनल खेला जा रहा था। इस मैच में इंडिया ने 287 रनों का टारगेट पाकिस्तान को दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 ओवरों में ही 84 रन बना दिए। इस दौरान सईद अनवर और आमिर सोहैल ने इंडियंस बॉलरों की काफी धुनाई की।

हालांकि इसके बाद अनवर आउट हो गए थे, लेकिन सोहैल क्रीज़ पर मौजूद थे, खेल के जोश में वो ये भूल गए कि क्रिकेट के मैदान में अगर-मगर नहीं होता क्योंकि यहां एक बॉल पर अगर छक्का लगता है तो अगले बॉल पर लोग आउट भी हो जाते हैं। अपने जूनून में सोहैल ने वेंकी के ओवर की पहली गेंद पर ऑफ साइड पर चौका लगाया और उसके बाद उन्होंने प्रसाद को चिढ़ाते हुए बल्ला दिखाकर कहा कि दोबारा भी वहीं शॉट लगाऊंगा।

एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट: 9 साल अफेयर, 2 साल शादी, 6 बच्चे और अब तलाक

वेंकी ने सोहैल को बस गुस्से से देखा लेकिन कहा कुछ नहीं और अगले ही गेंद में उन्होंने सोहैल को क्लीन बोल्ड कर दिया। सोहैल को समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हो गया, अब बारी प्रसाद और इंडियन टीम की थी।

जानिए कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा..वाले वीडियो का पूरा सच

सोहैल के आउट होने पर वेंकटेश प्रसाद ने ताली बजाकर जश्न मनाया और पूरी टीम ने प्रसाद को गले लगा लिया। ये किस्सा आज भी हर भारतीय के दिल में तरोताजा है जो हमेशा प्रसाद के प्रति लोगों की इज्जत और मोहब्बत को दो गुना कर देता है।

मालूम हो कि अपने क्रिकेट करियर के दौरान वेंकटेश प्रसाद ने 33 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेेले थे जिसमें उन्होंने क्रमशः 96 और 196 विकेटें ली हैं, उन्हें लेग-कटर स्पेशलिस्ट कहा जाता था।

आप भी देखिये यादों के गलियारों का वो खास वीडियो...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+