Asia Cup 2016: आज के मैच में भज्जी का होना बनता है माही

ढ़ाका। आज करीब एक साल के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के साथ इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। इस हाईवोल्टेज मैच की तरफ दोनों देश की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें हैं।

आंकड़ों की बात करे तो भारत और पाकिस्तान के बीच में अब तक एशिया कप में 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं और जबक 1 मैच ड्रा और 1 मैच रद्द हुआ है। भारत की ओर से मौजूदा टीम के सदस्यों में हरभजन सिंह एक ऐसे प्लेयर हैं जिनका प्रदर्शन पाक के खिलाफ सबसे अच्छा रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये अब तक के लगभग हर मुकाबले में भज्जी ने ना केवल फिरकी से बल्कि बल्ले से और आक्रामक रवैये से पाक टीम को चारों खाने चित्त किया है। एशिया कप के सबसे यादगार मुकाबला यानी साल 2010 का रहा है जिसमें भज्जी के छक्के ने ही टीम को जीत दिलायी थी।

इसलिए टीवी चैनलों पर चल रही दिग्गजों की बहस कह रही है कि आज के आज के मैच में भज्जी का होना बनता है माही। वैसे सूत्रों के हिसाब से तो लग रहा है कि आज पाकिस्‍तान के खिलाफ भी धोनी वही टीम उतारेंगे, जिसने ऑस्‍ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्‍लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

वैसे हरभजन सिंह टीम में तो है लेकिन उन्हें माही मौका नहीं दे रहे हैं वो ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मौका मिला नहीं लेकिन आज उनके चाहने वाले और क्रिकेट को समझने वाले जरूर उम्मीद किये बैठे हैं कि आज तो पाकिस्तान के खिलाफ धोनी दूसरा फेंकने वाले टर्बिनेटर को जरूर उतारेंगे बाकी तो माही जानें।

Story first published: Saturday, February 27, 2016, 9:32 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+