मुंबई। विश्वकप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, 14 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस महाकुंभ में 14 टीमें भाग ले रही है लेकिन भारतीय 15 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है। जिसके लिए अभी से ही टिकटों की मारामारी चल रही है लेकिन शायद आपको सुनकर हैरानी होगी कि इंडो-पाक के मैच की वजह से आशिकों की वाट लग गई है।
अब आप पूछेंगे कि कैसे तो सुनिए, दरअसल 14 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक वैलेनटाइन वीकेंड हैं इसलिए लोगों की गर्लफ्रेंड ने अपने-अपने प्रेमियों से कह डाला है कि वो इस वीकेंड को खूबसूरत और यादगार बनाये और इस बात के लिए वो उन्हें वो कहीं बाहर ले जाये।
अनोखा रिकार्ड: भारत-पाक का विश्वकप मैच करीब 1 अरब लोग देखेंगे
ऐसे में सारे आशिकों की वॉट लग गई है क्योंकि अगर वो ऐसा करते हैं तो वो इंडो-पाक वर्ल्ड कप मैच को देख नहीं पायेंगे और अगर वो अपनी प्रेमिकाओं की बात नहीं मानेंगे तो उनकी लव-लाइफ खतरें में पड़ जायेगी।
इसलिए अब आशिकों ने सोशल मीडिया पर लोगों से सुझाव मांगे है कि वो ही उन्हें इस समस्या से बाहर निकालें। जिसके बाद लोगों ने काफी मजेदार समाधान आशिकों को बताये हैं।
आईये आपको बताते हैं कि लोगों ने क्या-क्या लिखा है?
अजय गौर: ना इश्क में, ना प्यार में, जो मजा है पाकिस्तान की हार में।
पाल अजय सिंह: तुमने भारत-पाक मैच के लिए चार साल इंतजार किया है..प्लीज मैच को चुनो।
अनंतु अनिल: आप अपनी गर्लफ्रेंड को समझाने की कोशिश कीजिये..अगर वो समझ जाती है तो ठीक है तो वरना उसकी बात मान लीजिये क्योंकि क्षणिक खुशी के लिए लव-लाइफ को बर्बाद करना सही नहीं है।
मोहमम्द मकबूल आलम: बिना सोचे-समझे भारत-पाकिस्तान मैच को हां बोलो।
ज्यादातर लोगों ने आशिकों से कहा है कि वो भारत-पाकिस्तान मैच को ही हां बोले जो कि यह दर्शाता है कि भारतीयों के लिए यह मैच कितना मायने रखता है, फिलहाल यह कहने से भी परहेज नहीं करना चाहिए कि इस मैच की वजह से आशिकों की रातों की नींदे उड़ गई हैं।