अनोखा रिकार्ड: भारत-पाक का विश्वकप मैच करीब 1 अरब लोग देखेंगे
सिडनी। विश्वकप 2015 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले महीने की 14 तारीख से शुरू होने वाले इस विश्वकप में 14 टीमें भाग ले रही है लेकिन इस महाकुंभ का मुख्य आकर्षण भारत और पाकिस्तान का मैच है जो कि एडीलेड में 15 जनवरी को खेला जायेगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस मैच की टिकटें 6 महीने पहले ही बिक चुकी है और इस बार इस मैच को करीब एक अरब लोग लाइव देखेंगे।
जो कि अपने आप में ही एक अनोखा विश्वरिकार्ड है, साल 2011 में भी भारत-पाकिस्तान वन डे को ही सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था। साल 2011 में भारत-पाक वनडे मोहाली में हुआ था जिसे 98.80 करोड़ दर्शकों ने देखा था। समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के वेब संस्करण के अनुसार, इस मैच की सारी टिकटें छह महीने पहले ही बिक चुकी हैं और आस्ट्रेलिया के इतिहास में अब तक यह किसी भी मैच से भव्य होगा।
भारत-पाक का विश्वकप मैच करीब 1 अरब लोग देखेंगे
गौरतलब है कि विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं और हर बार भारत जीतने में सफल रहा है। इस बार निश्चित ही पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी हार की सिलसिला तोड़ना चाहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
