For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: ऋषभ पंत ने भारत के लिये खेली बेहद अहम पारी, खराब शुरुआत के बाद बदला मैच का रुख

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई के मैदान पर टी20 विश्वकप 2021 का आगाज हो चुका है और रविवार को इसी फेहरिस्त में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला गया जिसका फैन्स महीनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों के दम पर जबरदस्त शुरुआत की। पावरप्ले की जंग में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत को मात देते हुए सिर्फ 36 रन दिये और 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी ने महज 6 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (0) और केएल राहुल (3) का विकेट चटकाया और वापस पवेलियन भेज दिया।

वहीं हसन अली ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में अच्छी लय में नजर आ रहे सूर्यकुमार यादव (11) का विकेट लेकर भारतीय टीम का तीसरा विकेट चटकाया। भारत ने महज 31 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये, जिसके बाद मुश्किल में नजर आ रही भारतीय टीम के लिये एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी।

और पढ़ें: IND vs PAK: पावरप्ले में पाकिस्तान ने भारत से जीती जंग, रोहित-राहुल को सस्ते में भेजा पवेलियन

भारत के लिये यह साझेदारी ऋषभ पंत (39) और कप्तान विराट कोहली के बल्ले से आयी, जिन्होंने चौथे विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला। इस साझेदारी की सबसे बड़ी बात यह रही कि यह सिर्फ 42 गेंदों में आयी, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने न सिर्फ विकेट को गिरने से रोका बल्कि रनों की गति को बरकरार रखा ताकि टीम पर दबाव नहीं आ सके। इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने 12वें ओवर तक 84 रन का स्कोर पार कर लिया।

इस अहम साझेदारी में जहां कप्तान विराट कोहली एंकर की भूमिका निभाते नजर आये तो वहीं पर ऋषभ पंत ने इस पारी को गति प्रदान की ताकि भारतीय टीम मैच में बहुत ज्यादा न पिछड़ जाये। ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना किया और 39 रनों की अहम पारी खेली। ऋषभ पंत ने इस दौरान हसन अली के एक ओवर में लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर भारतीय टीम की पारी को गति प्रदान की। अपनी इस पारी के दौरान ऋषभ पंत ने 2 चौके और 2 छक्के लगाये।

और पढ़ें: IND vs PAK: कोहली का नसीब ने नहीं दिया साथ, पाकिस्तान ने जीता टॉस, जानें किस खिलाड़ी को मिला खेलने का मौका

गौरतलब है कि ऋषभ पंत पारी को तेजी से बढ़ाने की तरफ देख रहे थे, जिसके चलते वह शादाब खान की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाह रहे थे, हालांकि उनकी गुगली पर बल्ला स्लाइस हो गया और गेंद बहुत ऊंची चली गई। इस गेंद को शादाब खान ने पकड़ लिया और ऋषभ पंत को वापस पवेलियन जाना पड़ा। आपको बता दें कि भले ऋषभ पंत यहां पर अर्धशतक लगाने से चूक गये हों लेकिन टीम के लिहाज से उनकी यह पारी बेहद अहम है क्योंकि इसकी वजह से मैच का रुख बदल गया।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 21:10 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+