भारत-पाक भिड़ंत से पहले बाबर आजम पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, गेमप्लान को लेकर उठाये सवाल
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने टी20 विश्वकप में अपने अभियान के शुरू होने से पहले खेले गये 2 वार्म अप मैच के बाद बाबर आजम के गेम प्लान और रणनीति पर नाराजगी जताई है और उनकी कप्तानी पर सवाल उठाये हैं। यूएई और ओमान में खेले गये इन वार्म अप मैचों में पाकिस्तान की टीम का सामना वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम से हुआ जिसमें पाकिस्तानी टीम ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ जीत हासिल की तो वहीं पर साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ हसन अली आखिरी ओवर में 19 रनों को डिफेंड करने में नाकाम रहे और 6 विकेट से मैच को गंवा दिया।
और पढ़ें: खुद को कप्तान बनाये जाने पर कपिल देव ने किया बड़ा खुलासा, सफलता के लिये किसे दिया श्रेय
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने वार्म अप मैचों में बाबर आजम की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें विराट कोहली से सीखना चाहिये कि कैसे वार्म अप मैचों का इस्तेमाल करना चाहिये। इस दौरान सलमान बट्ट ने वार्म अप मैचों के दौरान भारत-पाकिस्तान की रणनीति की तुलना भी की और बताया कि कैसे भारतीय कप्तान ने अपने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे खिलाड़ियों को गेम टाइम दिया।
और पढ़ें: T20 World Cup: पीएनजी को 84 रनों से हराकर सुपर 12 में पहुंची बांग्लादेश, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

वार्म अप मैच में भारत ने किया मौकों का बेहतर इस्तेमाल
सलमान बट्ट ने बाबर आजम के गेम प्लान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वार्म अप मैच के दौरान उन्होंने अपने सभी खिलाड़ियों को पूरा मौका नहीं दिया और खराब फॉर्म से जूझ रहे प्लेयर्स को तैयारियों के लिये मिले इस मौके का पूरा फायदा नहीं उठाने दिया। वहीं पर बट्ट ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की जिन्होंने टीम के हर खिलाड़ी को अभ्यास का मौका दिया।
उन्होंने कहा,'भारत ने इन वार्म अप मैचों का अच्छा इस्तेमाल किया है, उन्होंने अपनी टीम के हर खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया भले ही उनके खिलाड़ी आईपीएल में इतने सारे मैच खेलकर आये हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते और प्लेइंग 11 के साथ खेलते तब भी हम यह बात करते कि वो एक टीम के तौर पर नहीं खेले हैं लेकिन अब टीम के तौर पर खेल रहे हैं। वहीं पर हमारी टीम ने मौके का फायदा नहीं उठाया और हम वैसे खेले जैसे हम मैच के दिन खेलते हैं।'

पाकिस्तान की टीम ने खिलाड़ियों को नहीं दिया खेलने का मौका
सलमान बट्ट ने आगे बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम ने वार्म अप मैच में अपनी प्लेइंग 11 को भी पूरा मौका नहीं दिया। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों में न जाने कौन सी असुरक्षा की भावना है कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका भी नहीं दिया। पाकिस्तान की टीम ने लंबे समय से एक टीम के रूप में नहीं खेला है और वार्म अप मैच में भी एक साथ होकर नहीं खेले। भगवान के लिये कोई मुझे ये बताये कि अगर आप कप्तान हैं तो आपको अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना आना चाहिये और आपने अपने वार्म अप मैच वो कहां कर के दिखाया।

क्या होगा अगर बाबर-रिजवान एक ओवर में हो गये आउट
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,'भगवान न करे लेकिन आप क्या करेंगे अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक ही ओवर में आउट हो जाते हैं, तो आपके पास नई गेंद से खेलने के लिये कोई और होना चाहिये। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में बाबर आजम जल्दी आउट हो गये थे लेकिन उसके बाद आपका आगे बढ़ने का माइंडसेट क्या है। मुझे उनकी आगे की रणनीति समझ नहीं आ रही है।'
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्वकप में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले के साथ 24 अक्टूबर को अपने कैंपेन का आगाज करना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications