For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली से जलते हैं रविचंद्रन अश्विन, खुद किया कारण को खुलासा

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/ Screenshot

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप 2021 में कैंपेन की खराब शुरुआत करने के बाद आखिरकार भारतीय कप्तान विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत मिली है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी जिसके बाद अब उसे कप्तान कोहली के 33वें जन्मिदन के मौके पर स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरना है, जहां पर भारतीय टीम एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल कर अपने नेट रन रेट को बेहतर रखना चाहेगी ताकि तीन तरफा टॉय होने पर वह बेहतर नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सके।

और पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान को 66 रनों से रौंदकर भारत ने जीता पहला मैच, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर से इस दिग्गज को शुभकामनायें मिल रही हैं, जिसमें मौजूदा समये के पूर्व क्रिकेटर्स बधाइयां दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी शुमकामनायें दी हैं और विराट कोहली पर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें कप्तान से जलन होती है। अश्विन ने इस पर बात करते हुए खुद ही जलन के पीछे के कारणों का खुलासा भी किया है।

और पढ़ें: छोटी दिवाली पर हमेशा बड़ा धमाका करते हैं रोहित शर्मा, पहले भी खेल चुके हैं ऐतिहासिक पारियां

इस वजह से कोहली से जलते हैं अश्विन

इस वजह से कोहली से जलते हैं अश्विन

अश्विन ने कोहली की तारीफ करते हुए मैदान के अंदर और बाहर खेल के प्रति उनकी ऊर्जा (एनर्जी) की तारीफ की और कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक हैं और उनके साथ खेलने के चलते वह यह बात हक से कहते हैं की कोहली हर मैच में अपनी जान लगाते हैं। अश्विन ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि मैच का नतीजा टीम के पक्ष में जा रहा हो या फिर नहीं, कोहली अपने साथ जिस तरह की एनर्जी मैदान के अंदर लेकर आते हैं, उसे देखकर उन्हें काफी जलन होती है।

स्टार स्पोर्टस की ओर से ट्विटर पर शेयर किये गये एक वीडियो में अश्विन ने कहा,'टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी में खेलकर मेरे मन में उनके लिये काफी सम्मान है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि वो अपना पूरा दिल लगाकर खेलता है। कई बार जब मैं विराट को टीम की कप्तानी करते हुए देखता हूं तो एक ही सवाल आता है कि यह ऐसा कैसे कर लेता है। मुझे सच में विराट कोहली की मैदान के अंदर और बाहर की एनर्जी से जलन होती है।'

दबाव सोखती है विराट कोहली की एनर्जी

दबाव सोखती है विराट कोहली की एनर्जी

अश्विन ने आगे विराट कोहली की तारीफ करते हुए कि वह जिस तरह से मैदान के अंदर और बाहर एनर्जी लेकर आते हैं उससे साथी खिलाड़ियों पर किसी भी तरह का दबाव बन ही नहीं पाता। अश्विन ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से टीम के अंदर कल्चर बनाया है वह काफी शानदार है।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि विराट जिस तरह की एनर्जी मैदान पर भरता है वह खिलाड़ियों के ऊपर से दवाब को सोखने का काम करता है। एक चीज जिसे मैं फक्र से अपनी आवाज ऊंची कर कह सकता हूं कि जिस तरह का कल्चर वह टीम के अंदर लेकर आये हैं वह काबिल ए तारीफ है। वह सामने से नेतृत्व कर हर खिलाड़ी को उसकी लिमिट तक खेलने के लिये प्रेरित करते हैं।'

मैदान पर साफ नजर आता है कोहली का जोशिला अंदाज

मैदान पर साफ नजर आता है कोहली का जोशिला अंदाज

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनकी आक्रामक कप्तानी के लिये जाना जाता है जो अक्सर मैच के दौरान काफी जोशिले अंदाज मे खेलते हुए नजर आते हैं। जब भी खिलाड़ी विकेट लेता है या जब भी टीम का मनोबल नीचे की ओर गिरता नजर आता है तो उस वक्त विराट कोहली मैदान पर जोशिले अंदाज में कप्ताानी करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि भले ही विराट कोहली अपनी कप्तानी में कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीत सके हैं लेकिन उसके बावजूद उन्हें दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी कप्तानी में भारत ने कई यादगार जीतें अपने नाम की है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+