For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SCT: विराट कोहली के मास्टरस्ट्रोक में फंसी स्कॉटलैंड, सेमीफाइनल के लिये कितनी गेंदों में जीत की जरूरत

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भारतीय टीम अपना चौथा मैच खेलने के लिये एक बार फिर से दुबई के मैदान पर वापस लौटी है, जहां उसका सामना स्कॉटलैंड से हो रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के लिये सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है, जिसके लिये उसे बेहतर नेट रन रेट बरकरार रखने के लिये बड़ी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम की हार का भी इंतजार है। हालांकि भारत के हाथ में नेट रन रेट है जिसे बेहतर करने के लिये उसे अपने बचे हुए हर मैच में जीत की दरकार है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रनों से हासिल कर इसकी शुरुआत की, जिसके बाद भारतीय टीम दुबई के मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरी है।

और पढ़ें: 'IPL के चलते बर्बाद हो जायेगा टेस्ट क्रिकेट', 10 टीमों के आने से नाराज हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

विश्वकप में अब तक एक भी मैच में टॉस नहीं जीतने वाले कप्तान विराट कोहली के लिये अपना जन्मदिन भाग्यशाली साबित हुआ और इस साल टॉस की अपनी दूसरी जीत हासिल की है। विराट कोहली ने इस मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपने गेंदबाजों के दम पर स्कॉटलैंड की टीम को महज 17.4 ओवर्स में 85 रन पर ऑल आउट कर दिया।

और पढ़ें: IND vs SCT: आखिरकार थम गया कोहली का टॉस में हार का सिलसिला, शार्दुल ठाकुर हुए बाहर

अगर 7.1 ओवर में जीता मैच तो अफगानिस्तान से भी बेहतर हो जायेगा नेट रन रेट

अगर 7.1 ओवर में जीता मैच तो अफगानिस्तान से भी बेहतर हो जायेगा नेट रन रेट

स्कॉटलैंड की टीम भले ही ग्रुप की सबसे कमजोर टीमों में से एक है लेकिन उसके बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे साफ था कि वो लड़ना जानते हैं और अगर भारत को नेट रन रेट बेहतर करना है तो स्कॉटलैंड की टीम को एक छोटे से स्कोर पर समेट कर महज 43 गेंद (7.1) में चेज करने की जरूरत है। ऐसे में भारतीय टीम स्कॉटलैंड की टीम को 100 से बड़े स्कोर की ओर जाने नहीं दे सकती। इस प्लान को मैदान पर लागू करने के लिये अपना मास्टर स्ट्रोक लगाया और प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल करने का फैसला किया। विराट कोहली ने इस मैच में 3 स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया, जिसका फायदा गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला।

बुमराह-शमी ने दी जबरदस्त शुरुआत

बुमराह-शमी ने दी जबरदस्त शुरुआत

स्कॉटलैंड की टीम ने जॉर्ज मन्सी (24) और कप्तान काइल मोइत्जर के साथ पारी का आगाज किया लेकिन जसप्रीत बुमराह ने तीसरे ओर में काइल को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने इस ओवर में न सिर्फ विकेट लिया बल्कि मेडेन भी फेंका। वहीं मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई और पावरप्ले के आखिरी ओवर में खतरनाक नजर आ रहे जॉर्ज मन्से को आउट कर दूसरा झटका दिया। बुमराह के बाद शमी ने भी पावरप्ले के अंदर मेडेन विकेट फेंका। पावरप्ले के बाद मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर में एक बार फिर से टीम की वापसी कराई और पहली 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर स्कॉटलैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

इस ओवर की पहली गेंद पर शमी ने मैक्लॉयड (21) को बोल्ड किया तो वहीं दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने शाफियान शरीफ को रन आउट किया। शमी ने तीसरी गेंद पर इवान्स को बोल्ड कर तीन गेंदों में तीसरा विकेट हासिल किया। वहीं बुमराह ने अगले ओवर में वॉट (14) को बोल्ड कर महज 85 रन के स्कोर पर स्कॉटलैंड की पूरी टीम को समेट दिया।

स्पिनर्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन

स्पिनर्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम इस मैच में 3 स्पिनर्स के साथ उतरी थी और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की टीम को महज 85 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया। आर अश्विन ने एक बार फिर से इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर के स्पेल में महज 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से विकेट लेने में भले ही नाकाम रहे हों लेकिन गेंदबाजी में काफी किफायती साबित होते हुए 3 ओवर्स में 15 रन दिये।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 21:07 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+