IND vs SA: टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से धर्मशाला में खूब पिटेंगे भारतीय तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से शुरु हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना है। मैच के शुरु होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में चोट से उबरकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया से बात की और मैदान पर तेज गेंदबाजों को आने वाली परेशानी के बारे में बताया। भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ किया कि दुनिया भर में तेजी से फैल रहे संक्रामक रोक कोरोना के चलते भारतीय टीम के गेंदबाज मैच के दौरान बॉल को चमकाने के लिये उस पर लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
और पढ़ें: T20: हवा में उड़कर मोहम्मद कैफ ने लपका कैच, फैन्स को याद आये पुराने दिन
श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हो कर टीम से बाहर हो जाने के बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसा सिर्फ इसलिये किया जा रहा है ताकि तेजी से फैल रहे इस वायरस के प्रकोप को एहतियात से रोका जा सके।
और पढ़ें: T20 WC: तो डिविलियर्स की वापसी से खिलाड़ियों को होगी परेशानी, जानें ऐसा क्यों बोले जॉन्टी रोड्स

भारतीय गेंदबाजों की हो सकती है पिटाई
धर्मशाला में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है, जिससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया से बात की और बताया कि इस फैसले का दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, जैसे कि अफ्रीकी बल्लेबाज हमारी पिटाई करते नजर आ सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'हमने अभी इस पर लार का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में सोचा है लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर हमने शाइन नहीं चमकाई तो वे हमारी पिटाई करेंगे और फिर आप लोग कहेंगे कि हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे।'

कोरोना वायरस भी अहम मुद्दा, सावधानी जरूरी
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्पोर्टस हार्निया की सर्जरी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर भुवी मे कहा कि इस मुश्किल घड़ी में टीम हर जरूरी सावधानी बरत रही है।
उन्होंने कहा, 'भले ही हम अभी इस पर फैसला नहीं कर पायें हों लेकिन यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और आज हमारी टीम की बैठक है और इसमें हमें जो भी निर्देश मिलते हैं, हम जो भी बेहतर विकल्प अपना सकते हैं हम उन पर विचार करेंगे। यह सब टीम डॉक्टर्स पर निर्भर करता है कि वे हमें क्या सलाह दे रहे हैं।'

आईपीएल पर बोलने से किया इंकार, कहा- हम सावधानी बरत रहे हैं
हालांकि इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के आयोजन और उसके स्थगन पर चल रही चर्चा पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा, 'इस समय आप कुछ भी नहीं कह सकते क्योंकि यह भारत में खतरनाक रूप लेता जा रहा है। लेकिन हम सावधानी बरत रहे हैं, जितना की हम बरत सकते हैं। हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम है और वे हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसे लेकर सलाह दे रहे हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
