T20 WC: तो डिविलियर्स की वापसी से खिलाड़ियों को होगी परेशानी, जानें ऐसा क्यों बोले जॉन्टी रोड्स
नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभालने वाले और फील्डिंग के जगत में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए एबी डिविलियर्स की वापसी का समर्थन किया है। उनका मानना है कि अगर एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी करने से साउथ अफ्रीका के टी20 विश्व कप जीतने के चांस बढ़ जाते हैं तो फिर उन्हें अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी जरूर करनी चाहिये। हालांकि इस बीच जॉन्टी ने यह भी साफ किया कि एबी डिविलियर्स की संन्यास के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने से कुछ क्रिकेटर्स को परेशानी हो सकती है।
और पढ़ें: Womens T20 World Cup के लिये बड़ा ऐलान, ICC ने बदल दिया यह नियम
उल्लेखनीय है कि जबसे साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर मार्क बाउचर ने टीम के कोच का पद संभाला है तभी से वह कई बार एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी की वकालत कर चुके हैं।
और पढ़ें: PSL 2020: जब कैच लपकने के लिये विकेटकीपर ने पकड़े बल्लेबाज के पैर, वायरल हुआ वीडियो

कोच चाहते हैं कि डिविलियर्स साफ करें अपना रुख
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 18 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम पूरी तरह से फोकस है। इसके चलते टीम के कोच मार्क बाउचर ने भी डिविलियर्स से संपर्क किया और उन्हें आईपीएल 2020 के बाद टीम में वापसी को लेकर अपनी उपलब्धता पर रुख साफ करने को कहा है।
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए जॉन्टी रोड्स ने कहा, 'एबी डिविलियर्स की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर मैं तो बेहद उत्साहित हूं, लेकिन उनके इस फैसले से कुछ मौजूदा क्रिकेटरों को निराशा हो सकती है। क्योंकि डिविलियर्स की वापसी का मतलब होगा कि वे क्रिकेटर जो अभी प्लेइंग XI का हिस्सा हैं, डिविलियर्स के आने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें बेंच पर बैठना होगा।'

डिविलियर्स की वापसी से खिलाड़ियों को हो सकती है मुश्किल
जॉन्टी रोड्स ने डिविलियर्स की वापसी पर बात करते हुए कहा कि उनकी वापसी का फैसला काफी मुश्किल होने वाला है, न सिर्फ उनके लिये बल्कि टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के लिये भी।
रोड्स ने कहा, 'डिविलियर्स की वापसी का फैसला बेहद रोचक होने वाला है क्योंकि यह एक मुश्किल फैसला है। आप चाहते हैं कि आपकी बेस्ट टीम खेले... लेकिन यह उस खिलाड़ी के लिए तब मुश्किल होगा, जिसे डिविलियर्स के आने से बाहर बैठना पड़ेगा। आप जानते हैं कि एबी (डिविलियर्स) बेहद खास खिलाड़ी हैं, तो आप उनके लिए एक उदाहरण रखना चाहते हैं कि उनके जैसा खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका के लिए फिलहाल नहीं खेल रहा है... मेरा मतलब हैं कि फिर आप उन्हें क्यों चुन रहे हैं।'

आईपीएल में उनके प्रदर्शन से होगा फैसला
जॉन्टी रोड्स ने कहा कि बतौर फैन इसमें कोई संदेह नहीं कि जब डिविलियर्स विश्व कप में साउथ अफ्रीका के लिये खेलेंगे तो उन्हें खेलता देख कितना शानदार महसूस होगा लेकिन मेरा मानना है कि यह बहुत हद उनके इस बार के आईपीएल में किये गये प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।
उन्होंने कहा,' इसमें कोई संदेह नहीं कि इस बार बहुत से लोगों की निगाह उन पर होगी कि वह आईपीएल में कैसा खेल रहे हैं। लेकिन मैंने उन्हें बिग बैश में भी खेलते देखा है, वह सचमुच क्लास खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं इस उदाहरण को लेकर श्योर नहीं हूं, जो उनकी वापसी से सेट होगा। अगर आप टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो आप कुछ भी कर लेंगे। ऐसा करके आप कोई नियम नहीं तोड़ रहे लेकिन आप एक उदाहरण रख रहे हैं और आपके इस फैसले से उन खिलाड़ियों पर असर पड़ेगा, जो डिविलियर्स की वापसी के चलते टीम से अपना स्थान गंवाएंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
