Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA, 1st Test: आर अश्विन ने बताया आखिर क्यों छोड़ दिया था मैच देखना

नई दिल्ली। डीन एल्गर (160) और क्विंटन डी कॉक (111) ने बेहतरीन शतकीय पारी खेल यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष को जिंदा रखा था लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी सत्र में एक बार फिर भारत को मैच में वापस ला दिया। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम अभी भी भारत से 117 रन पीछे है। भारत के लिए अश्विन पांच विकेट ले चुके हैं। जडेजा के हिस्से दो और ईशांत के हिस्से एक सफलता आई है। पिछले साल दिसंबर के बाद पहला टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पिछले 10 महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना उनके लिये इतना कठिन था कि उन्होंने खेल देखना ही छोड़ दिया था।

मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने खेल देखना क्यों छोड़ दिया था तो अश्विन ने कहा,'क्रिकेट से दूर रहना मेरे लिये काफी कठिन था। मैने इसकी भरपाई हर तरह के मैच खेलकर की। मैने नाटिंघमशर में काउंटी क्रिकेट खेला और टीएनपीएल मैच भी खेले। मैं बाहर था और ऐसा अनुभव होना स्वाभाविक है। मैं सिर्फ खेलना चाहता था। हर किसी के कैरियर में यह दौर आता है लेकिन यह अंत नहीं है । मैने अपने जीवन में अलग अलग चीजें आजमाई।'

और पढ़ें: IND vs SA, 1st Test: धमाके के साथ अश्विन ने की वापसी, 27वीं बार किया यह कारनामा

हालांकि इससे पहले अश्विन ने मजाक करते हुए कहा कि उनके घर में 2 बच्चे हैं जो गेम देखने की वजह से सोते नहीं है और फिर किताबें भी हैं जिन्हें मेरे पढ़े जाने का इंतजार रहता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले अश्विन ने बाद में कहा ,' हर बार जब भी मैं टीवी पर क्रिकेट देखता तो मुझे लगता कि मुझे खेलना है ।'

फिटनेस पर बोलते हुए अश्विन ने कहा ,'जहां तक चोट का सवाल है तो मेडिकल स्टाफ इसकी देखभाल के लिये है । मुझे अचानक ऐसा लगा कि मैं किसी भी प्रारूप में नहीं खेल रहा हूं । मैं लगातार 12 महीने खेल रहा था और कार्यभार बढने से ऐसा हुआ होगा।'

टेस्ट में अपनी वापसी को लेकर कहा ,'मुझे वापसी की खुशी है । देश के लिये एक पारी में पांच विकेट लेने से बेहतर कुछ नहीं है। यह जगह मेरे लिये खास है लेकिन मैने नाटिंघम में भी पांच विकेट लिये । दोनों ही एक से बढकर एक हैं।'

और पढ़ें: जब एडमिशन से किया इंकार तो इस महिला क्रिकेटर ने लड़का बन ली ट्रेनिंग, जानिये कौन यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि जुलाई 2017 से भारत के लिये सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे अश्विन ने 6 से 10 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट खेला था । उसके बाद से वह 11 में से एक भी टेस्ट के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे।

देखें वीडियो:

Story first published: Friday, October 4, 2019, 21:47 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+