दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के गेंम चेंजर बन सकते हैं ये 5 क्रिकेटर
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 15 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के साथ ही भारत का लंबा घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू हो जाएगा। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के शानदार दौरे का आत्मविश्वास लेकर घरेलू मैदानों में प्रोटियाज चुनौती का सामना करने के लिए उतरेगी। एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए भी यह बड़ी परीक्षा साबित होने वाली है। विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह टीम इस कठिन दौरे की चुनौती से दो-चार होगी। अगर भारत के नजरिए से देखा जाए तो 2015-16 की सीरीज के बाद से अब तक टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे ही टिकाऊ खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन इस बार ऐसे कुछ नाम हैं जो टीम में अपने प्रदर्शन से जोश फूंक सकते हैं और भविष्य में भारत के लिए लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं।

हार्दिक पांड्या-
हार्दिक पांड्या नवोदित खिलाड़ियों की श्रेणी में नहीं है लेकिन उनका करियर विवादों और चोटों ने प्रभावित किया जिसके चलते पांड्या को अभी भी एक लंबे क्रिकेट सीजन में लगातार प्रदर्शन करने की दरकार है। ऐसे में पांड्या की नजरें इस सीरीज से धमाल मचाने के साथ अपने प्रदर्सन को निरंतर करने पर टिकी होंगी। टी-20 सीरीज में पांड्या की गेंद को मैदान के बाहर भेजने की क्षमता और कारगर मीडियम पेस गेंदबाजी भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है।

रविंद्र जडेजा
विश्व कप सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रविंद्र जडेजा सफेद गेंद क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा नाम बनकर उभरे हैं और उनकी सटीक गेंदबाजी के साथ बेमिसाल फील्डिंग उनको टी-20 सीरीज में देखने लायक खिलाड़ी बनाती हैं। जडेजा ने बीच में अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देने के चलते बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा सुधार नहीं किया था लेकिन अब उनकी बैटिंग में आमूलचूल बदलाव आया है।
फिफ्टी के बाद 5 विकेट लेकर कप्तान राशिद खान ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर-
अय्यर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने के बाद नई तरह की परिपक्वता के साथ नजर आते हैं जो उनकी बल्लेबाजी में भी दिखाई देती है। अय्यर को वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया था लेकिन उन्होंने वनडे सीरीज में नंबर 5 पर बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय मध्यक्रम की लंबी समस्या को सुलझाने के लिए बड़ा संकेत दिया है। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी कर चुके अय्यर अपने ठोस गेम के साथ बेहतरीन शॉट्स खेलने की भी काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उन पर भी नजरें रहेंगी। भारत ए के साथ प्रदर्शन को मिला दिया जाए तो उन्होंने पिछली 8 पारियों में 77, 2, 47, 61 71, 65, 26 और 36 रन बनाए हैं।

वाशिंगटन सुंदर
तमिलनाड़ू के 19 साल के सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उम्दा गेंदबाजी करके और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने 1/18, 1/12 और 0/23 के आंकड़ों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिस तरह से रन रोके उसकी भी तारीफें हो रही हैं। पॉवर-प्ले में विंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों के खिलाफ दिल खोलकर गेंदबाजी करने वाले सुंदर अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर से उम्दा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होंगे।

नवदीप सैनी
सैनी ने अपनी रफ्तार से सीधा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रभावित किया है। 150 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से गेंद डालने वाला यह गेंद किसी भी तरह के विकेट पर अपनी गति से सबको प्रभावित कर सकता है। सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में पांच विकेट झटकाकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। उम्मीद करते हैं कि उनको अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
