IND vs SA: डीन एल्गर के दम पर जीत की ओर साउथ अफ्रीका, भारत को 8 विकेट की तलाश
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए एक चुनौती पूर्ण लक्ष्य खड़ा किया, हालांकि साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 266 रन बनाये और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिये 240 रनों का लक्ष्य रखा। जोहान्सबर्ग के मैदान पर चौथी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 200 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 3 बार ही जीत हासिल की है लेकिन पिछले 11 साल में एक बार भी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को जोहान्सबर्ग के मैदान पर अब तक एक बार भी हार का सामना करना नहीं पड़ा है, हालांकि यह पहला मौका है जब भारतीय टीम हार की कगार पर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिये हैं और इस ऐतिहासिक जीत के लिये उसे बस 122 रनों की दरकार है।
और पढ़ें: Ashes 2021-22: रात भर पेट दर्द से परेशान थे मार्क वुड, फिर भी लाबुशेन को भेजा पवेलियन
साउथ अफ्रीकी टीम के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (31) और डीन एल्गर (46) ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 47 रनों की साझेदारी की, हालांकि शार्दुल ठाकुर ने मार्करम को एलबीडब्ल्यू कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलायी। वहीं कीगन पीटरसन (28) ने कप्तान डीन एल्गर के साथ साझेदारी करना जारी रखा और दूसरे विकेट के लिये तेजी से रन बनाते हुए 46 रनों की साझेदारी कर डाली।
आर अश्विन ने साझेदारी को तोड़ते हुए कीगन पीटरसन को एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक एल्गर अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं तो वहीं पर रासी वैन डार दुसैं नाबाद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम को जीत के लिये 8 विकेट की दरकार है लेकिन चौथे दिन उसके गेंदबाजों को विकेट हासिल करने की दरकार है।
और पढ़ें: 'राहुल द्रविड़ को लेने होंगे मुश्किल फैसले', पुजारा-रहाणे को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
इससे पहले भारतीय टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारतीय टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। हालांकि कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। शार्दुल ठाकुर (28), आर अश्विन (16) और हनुमा विहारी (40) की अहम पारियों के दम पर भारतीय टीम ने आखिरकार चौथी पारी में 239 रनों की बढ़त हासिल कर ली। आपको बता दें कि मैच का चौथा दिन बारिश के चलते बाधित हो सकता है। मौसम के अनुसार जोहान्सबर्ग टेस्ट के चौथे दिन 80 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications