'राहुल द्रविड़ को लेने होंगे मुश्किल फैसले', पुजारा-रहाणे को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में 266 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन 202 रन पर सिमट गई। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने कीगन पीटरसन (62) और टेंबा बावुमा (51) की पारियों की मदद से 229 रनों का स्कोर खड़ा किया और 27 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने महज 44 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स का विकेट खो दिया और क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिये अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने पहुंचे, ऐसे में जिस तरह से इस जोड़ी ने पिछले 2 साल में प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।
और पढ़ें: IND vs SA: वक्त आ गया है कि बदल दिया जाये यह बड़ा नियम, क्रिकेट को उठाना पड़ रहा है नुकसान
हालांकि भारतीय टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) ने तीसरे विकेट के लिये 110 रनों की साझेदारी करते हुए अपने-अपने अर्धशथक पूरे किये और मुश्किल में फंसी टीम को बाहर निकाला। पहली पारी में इस जोड़ी के फ्लॉप रहने के बाद कई सारे विशेषज्ञों का मानना था कि जोहान्सबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी इन दोनों खिलाड़ियों के करियर की आखिरी पारी साबित हो सकती है। हालांकि जिस तरह से इस जोड़ी ने टीम को संभालकर मुश्किल से बाहर निकाला उसके बाद उन्हें आगे भी मौका दिया जा सकता है।
और पढ़ें: IND vs SA: दुसैं के शब्दों के जाल में फंसे ऋषभ पंत, जानें मैदान पर क्या हुई बात-चीत

खत्म हो रहा है पुजारा-रहाणे को मौके देने का सिलसिला
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पुजारा-रहाणे के मुद्दे को लेकर अपनी राय दी है। क्रिकबज से बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि दोनों ही प्लेयर्स को टीम मैनेजमेंट की तरफ से बहुत सारे मौके दिया जा चुके हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी बल्लेबाजी की लय धीरे-धीरे बुझने की ओर है।
उन्होंने कहा,' आप जब भी आंकड़ों पर नजर डालते हैं तो साफ नजर आयेगा कि दुनिया की सबसे बेस्ट टीम के नंबर 3 बल्लेबाज से पिछले 3 सालों में कोई शतक नहीं आया है और यह उन्हें भी पता है कि अब काफी लंबा समय बीत चुका है जब टीम मैनेजमेंट की ओर से लगातार बैक किया जा रहा है। इतने लंबे समय तक टीम में उन्हें बरकरार रखने के पीछे की सिर्फ एक ही वजह है और वो है उनकी काबिलियत जो कि मुश्किल समय में उभर कर बाहर आती है। हालांकि अब इस बात को उन्हें भी समझना होगा कि लंबे समय से उन्हें मिल रहे मौके अब खत्म होने की कगार पर हैं और जल्द ही मैनेजमेंट उनकी बजाय अगले जनरेशन के प्लेयर्स को मौका देना शुरू कर देंगे।'

राहुल द्रविड़ को लेना होगा मुश्किल फैसला
गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये इस मैच में कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं, जिनकी गैरमौजूदगी में हनुमा विहारी को मौका मिला है। हनुमा विहारी ने भारतीय टीम के लिये दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर चौथी पारी में दिये गये 240 रनों के लक्ष्य में अहम योगदान दिया। ऐसे में दिनेश कार्तिक का मानना है कि जब विराट कोहली टीम में वापस लौटेंगे तो हनुमा विहारी के बजाय रहाणे-पुजारा में से किसी एक को बाहर जाना होगा।
उन्होंने कहा,'जब राहुल द्रविड़ अपने करियर के अंतिम दौर में थे तब पुजारा ने उनकी जगह ली और तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया। पुजारा ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसने द्रविड़ पर अपनी जगह बरकरार रखने का दबाव बनाया, हालांकि अब चीजें बदल गई हैं और जो चीजें द्रविड़ के लिये हो रही थी अब वो पुजारा के लिये हो गई हैं। मुझे लगता है कि राहुल द्रविड़ को बहुत जल्द ही कुछ बड़े मुश्किल फैसले लेने होंगे, जो कि इन बल्लेबाजों के करियर के लिये अच्छा नहीं होगा।'

विहारी के बजाय रहाणे को करना चाहिये बाहर
वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब अगले मैच के लिये टीम में वापसी करेंगे तो टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी के बजाय अजिंक्य रहाणे को बाहर करना चाहिये।
कॉमेंट्री करते हुए उन्होंने कहा,'दुनिया का कोई भी शानदार बल्लेबाज यह नहीं चाहेगा कि उसे एक मैच में मौका मिले जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उसे टीम से बाहर कर दिया जाये। इसमें कोई शक नहीं है कि रहाणे ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है लेकिन क्या आपकी एक पारी से सबकुछ ठीक हो जाता है। आप इस मैच की पहली पारी में भी खराब प्रदर्शन कर के आ रहे हैं। मेरे हिसाब से हनुमा विहारी को अगले मैच में बरकरार रखना चाहिये जिन्होंने बेहद अहम पारी खेली है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications