
डु प्लेसिस ने पहले दिन की 'बड़ी गलती'
रबाडा ने पहले दिन 18.1 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद लक्ष्मण ने बताया कि डु प्लेसिस की बड़ी भूल के कारण ही भारत को पहले दिन हावी होने का मौका मिला। दिग्गज बल्लेबाज का मानना है कि रबाडा का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा, 'फाफ एक इटैलिजेंट क्रिकेटर हैं। विजाग टेस्ट से उन्होंने हालांकि निराश किया है। आपके मुख्य गेंदबाज ने पहले सेशन में अच्छा किया है, ऐसे में आप लंच के बाद उसको गेंद देते जो नहीं हुआ। और मुझे लगता है उसको (रबाडा) तब गेंद सौंपी गई जब चायकाल होने में केवल आधा घंटा बाकी रह गया था।'

'नेगेटिव दिखाई दी साउथ अफ्रीकी टीम'
लक्ष्मण ने आगे कहा, 'आपने बल्लेबाजों को आंखें जमाने का मौका दिया। एक बार जब मयंक, पुजारा और कोहली जैसे बल्लेबाज जम जाते हैं तो फिर आपको उन्हें आउट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।' वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज कप्तान रह चुके ग्रीम स्मिथ ने भी लक्ष्मण की बात से सहमति जताई है। उनका मानना है कि प्रोटियाज टीम पहले दिन निगेटिव दिखाई दी और ये बात उनके पक्ष में नहीं गई। स्मिथ ने कहा, 'सामान्य तौर पर मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका आज निगेटिव था। रबाडा ने मेरे ख्याल से लंच से चाय के बीच केवल तीन ओवर ही फेंके।'
साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा टेस्ट जीतना भी मुश्किल, सिक्के की उछाल ने किया बड़ा इशारा

'ऐसे कराने थे रबाडा के 18 ओवर पूरे'
स्मिथ ने आगे कहा- 'आपको 20 विकेट लेने होते हैं। आप एक छोर से फिलेंडर या महाराज को लगाते लेकिन दूसरे छोर से अटैक करना जारी रखते।' वहीं लक्ष्मण ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, 'आखिरकार रबादा ने 18 ओवर किए और ये 18 ओवर भी उनको तब करने चाहिए थे जब बल्लेबाज सेट नहीं थे। फिर भी उन्होंने पुजारा और मयंक के विकेट लिए। ये दिखाता है कि फाफ डु प्लेसिस ने बड़ी रणनीतिक गलती कर दी।'


Click it and Unblock the Notifications
