IND vs SA: द्रविड़ के आने से टॉस में बदली भारत की किस्मत, जानें क्यों अय्यर से पहले विहारी को मिला मौका

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम जोहान्सबर्ग के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरी है। इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली पीठ की चोट के चलते नहीं खेल सके हैं, जिसकी वजह से केएल राहुल को इस मैच में टीम की कमान मिली है। जोहान्सबर्ग के इस मैच के साथ ही केएल राहुल ने अपनी कप्तानी करियर का आगाज कर लिया है। इससे पहले उन्हें वनडे सीरीज के लिये भी टीम की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के लिये उपकप्तान बनाया गया और नियमित कप्तान के चोटिल हो जाने के बाद अब वो कप्तानी कर रहे हैं।

ऐसे में जब कोहली चोटिल हो गये तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह एक खिलाड़ी को खेलने का मौका मिला, लेकिन सवाल यह था कि यह जगह श्रेयस अय्यर को मिलेगी या फिर हनुमा विहारी। जहां पर श्रेयस अय्यर ने डेब्यू मैच में 150 से ज्यादा रन बनाये तो वहीं पर हनुमा विहारी लगभग एक साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले, हालांकि जब प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो टीम मैनेजमेंट ने चौंकाते हुए श्रेयस अय्यर की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया।

और पढ़ें: IND vs SA: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के वनडे दौरे पर मिलना चाहिये था मौका

उल्लेखनीय है कि ऐसा करने के पीछे भी एक कारण है। दरअसल टीम मैनेजमेंट कोहली की गैर मौजूदगी में अय्यर को खिलाना चाहती थी लेकिन श्रेयस के पेट में कीड़े होने की शिकायत के बाद उन्हें इस मैच से आराम दिया गया और पिछले साल सिडनी टेस्ट के बाद पहली बार टीम में वापसी का मौका मिला है। सिडनी टेस्ट में वो चोटिल हो गये थे जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर चुना तो गया लेकिन प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल सका।

जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कोच राहुल द्रविड़ ट्रेंडिंग करने लगे हैं। गौरतलब है कि जब से राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है तब से उसने एक बार भी टॉस में हार का सामना नहीं किया है। भारतीय टीम राहुल द्रविड़ के हेड कोच का पद संभालने के बाद अपना 7वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और टीम एक बार फिर से टॉस जीतने में कामयाब रही।

और पढ़ें: IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने किया वनडे टीम का ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए डुप्लेसिस

आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये पिछले कुछ समय में टॉस जीतना दूर की कौड़ी नजर आ रहा था। कप्तान कोहली के लिये पिछले साल एक ऐसा भी समय रहा जब कोहली को 11 में से 10 बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले सेशन के बाद 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिये है और फिलहाल वापसी करने की ओर देख रही है।

Story first published: Monday, January 3, 2022, 16:08 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+