For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के अंक गंवाने से निराश हैं राहुल द्रविड़, ओवर रेट को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs SA
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में भारत ने 113 रनों की जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सेंचुरियन के मैदान पर खेले गये इस टेस्ट मैच में भारत ने भले ही ऐतिहासिक जीत हासिल की लेकिन ओवर रेट नियम के तहत तय समय से एक ओवर पीछे रहने का नुकसान भारतीय टीम को उठाना पड़ा है। स्लो ओवर रेट के तहत दोषी पाये जाने की वजह से भारतीय खिलाड़ियों को न सिर्फ मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा बल्कि उसके टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंटस टेबल में से एक अंक की भी कटौती हो गई। भारतीय टीम के लिये इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह दूसरा मौका है जब उसे स्लो ओवर रेट के तहत अपने अंक गंवाने पड़े हैं और वो अब तक कुल 3 अंक खो चुका है।

सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम अपने तय समय से एक ओवर पीछे थी, जिसकी वजह से उसके खाते से एक अंक काट लिया गया है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम तय समय से 2 ओवर पीछे थी और उसे 2 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब तक कटे 3 अंकों की वजह से भारतीय टीम के पास 56 के बजाय सिर्फ 53 अंक हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के वनडे दौरे पर मिलना चाहिये था मौका

भारतीय टीम को अब अपना दूसरा मैच सोमवार (3 दिसंबर) से वांडर्रस के मैदान पर खेलना है, जिससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे और उन्होंने अंकों में कटौती पर निराशा जताई। राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम के लिये यह परेशानी की बात है और हमें इस चीज पर काम करने की दरकार है। राहुल द्रविड़ ने इस पर बात करते हुए कहा कि घरेलू परिस्थितियों में इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं लेकिन जब विदेशी सरजमीं पर खेल रहे हों तो इसका ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा,'आईसीसी जो करने की कोशिश कर रही है वो टीमों के लिये काफी क्रूर नजर आता है लेकिन इससे आपको मैच जल्दी खत्म करने की वजह मिलती है और मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं। यह नियम सभी के लिये एक जैसे हैं। यह कठिन है, हम 4 तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं और यह वो दिक्कत है जिस पर हमें काम करने की जरूरत हैं। मुश्किल से अर्जित किये हुए अंकों को गंवाना निराशाजनक है। इसकी वजह से आगे अंक गंवाना न सिर्फ निराशाजनक रहेगा बल्कि मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। हमें विदेशी सरजमीं पर इसका ध्यान रखने की जरूरत है।'

और पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन की ऐतिहासिक जीत के बीच ICC ने भारत को दिया झटका, ठोंका जुर्माना काटे WTC प्वाइंटस

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले मैच में खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया और सेंचुरियन के मैदान पर जीत हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई। भारत के लिये मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल ने शानदार भूमिका निभाई। आपको बता दें कि भारतीय टीम जोहान्सबर्ग में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और सीरीज का दूसरा मैच जीतकर वह पहली बार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सीरीज जीतने के सपने को पूरा करना चाहेगी।

Story first published: Sunday, January 2, 2022, 19:12 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+