For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd Test, IND vs SA: विराट कोहली ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी, गांगुली-अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। यह घर में भारत की रिकार्ड लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इसके साथ ही विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन कराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को हरा कर कप्तान विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये तो कई बड़े दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया। इसी फेहरिस्त में कप्तान कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विपक्षी टीम को पारी से हराने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने आठवीं बार विपक्षी टीम को पारी से हराया है। वहीं एमएस धोनी ने भी अपनी कप्तानी के दौरान भारत को 8 बार पारी से जीत दिलाई थी। इससे पहले सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 7-7 टेस्ट मैचों में पारी से जीत दर्ज की थी।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो हैं घरेलू मैचों में सुपरस्टार पर फिर भी टीम इंडिया में पहुंचने का इंतजार

वहीं सीरीज जीतने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपनी 13वीं टेस्ट सीरीज जीती है, जबकि एमएस धोनी की कप्तानी में यह रिकॉर्ड 12 सीरीज जीतने का था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह नौवीं घरेलू टेस्ट सीरीज जीत है।

यह भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। यह एक विश्व रिकार्ड है। भारत और आस्ट्रेलिया के नाम इससे पहले 10-10 जीत का रिकार्ड था। इस जीत ने भारत को टेस्ट चैम्पियनशिप में टॉप पोजीशन पर ला दिया है। भारत को इस मैच से कुल 40 अंक मिले और अब उसके खाते में 200 अंक हो गए हैं।

और पढ़ें: भारी ड्रामे के बीच सौरव गांगुली बने नए BCCI अध्यक्ष, बृजेश पटेल को आईपीएल की कमान: रिपोर्ट

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। मैच के चौथे दिन फॉलोऑन का सामना करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 189 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर (48) बनाए।

उप-कप्तान टेम्बा बावुमा (38) दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। मेजबान टीम की ओर से उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 8:22 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+