For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 130 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी मैदान पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, हालांकि अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर महज 130 रन ही बना पाई। भारतीय टीम को पहला झटका 2.2 ओवर में 22 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (9) के रूप में लगा। बावजूद इसके रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। इस मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

चिन्नास्वामी के मैदान पर रोहित शर्मा अपना 98वां T20I मैच खेलने उतरे। रोहित शर्मा ने इससे पहले 97 मैचों में भारत के लिए 2434 रन बनाए थे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के नाम 1617 रन हैं। एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है।

और पढ़ें: IND vs SA: टेस्ट टीम से बाहर हुए शिखर धवन, अब बनेंगे इस टूर्नामेंट का हिस्सा

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो पाकिस्तान के शोएब मलिक इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने आईसीसी/पाकिस्तान के लिए 111 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वहीं पाकिस्तान के ही शाहिद अफरीदी के नाम 99 मुकाबले हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं जिनके नाम 78 मुकाबले हैं। वहीं युवराज के नाम 58 और शिखर धवन के नाम 55 मैच हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शिखर धवन (36) और कप्तान विराट कोहली (9) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। शिखर धवन टीम के 63 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।

और पढ़ें: IND vs SA: सावधान विराट कोहली, भारतीय टीम को डराते हैं चिन्नास्वामी के यह आंकड़े

शिखर धवन के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने अगले 35 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में कोहली के अलावा, ऋषभ पंत (19), श्रेयस अय्यर (5) और क्रुणाल पांड्या (4) के विकेट शामिल हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा (19) और हार्दिक पांड्या (14) ने सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़कर भारत को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रविंद्र जडेजा ने 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक ने 18 गेंदों पर एक चौको लगाया। वाशिंगटन सुंदर ने चार रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन, बीजोर्न फॉर्नट्यून और ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने दो-दो जबकि तबरेज शम्सी ने एक विकेट लिया।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 21:11 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+