Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3rd Test, IND vs SA: जानें कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, कैसे देख सकते हैं लाइव

नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से यहां के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहमान टीम के पास यह मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अहम अंक हासिल कर अंकतालिका में अपने आप को मजबूत करने के मौके के सिवाए कुछ नहीं है। टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत में जिस तरह की बातें कही जा रही थीं कि इसमें हर एक मैच अहम होगा, इसकी बानगी तीसरे मैच में देखी जा सकती है। विशखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच पारी और 137 रनों से जीता था। एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ने एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जो ड्रॉ रहा था।

कब खेला जाएगा भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट का मैच?
भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शनिवार, 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।

भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला रांची के जेएसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

और पढ़ें: ये हैं वो तीन क्रिकेट खिलाड़ी जो भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमों में खेले

भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 09:00 बजे शुरू होगा।

भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?
भारत (IND) और साउथ अफ्रीका (SA) के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप hindi.mykhel.com पर देख पाएंगे।

और पढ़ें: IND vs SA: रांची के मैदान पर टॉस के लिए नहीं उतरेंगे डुप्लेसिस, जानें क्यों

संभावित टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावूमा, थ्युनिस डी ब्रुईन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, सेनुरन मुथुसामी, जुबैर हमजा

Story first published: Friday, October 18, 2019, 18:39 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+