For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: रांची के मैदान पर टॉस के लिए नहीं उतरेंगे डुप्लेसिस, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस यहां होने वाले तीसरे मैच में टॉस के दौरान खुद मैदान पर नहीं आएंगे। एशिया में लगातार 9 मैचों में टॉस गंवाने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉस जीतने के लिए इतने बेताब हैं कि वह टॉस के लिए किसी अन्य को भी विराट के सामने भेजने को तैयार हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका भारतीय परिस्थितियों में जूझता रहा है और पहले दो टेस्ट मैचों में टॉस हारने के कारण चीजें और भी ज्यादा उसके बस से बाहर चली गईं। भारत ने विशाखापत्तनम और पुणे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए। एशिया में फाफ अबतक लगातार नौ बार टॉस हार चुके हैं और भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में वह अपनी जगह किसी और खिलाड़ी को टॉस के लिए भेजेंगे।

डुप्लेसिस ने मैच से पहले पत्रकारोंं से बात करते हुए कहा, 'हम वास्तव में चाहते हैं कि हम इस टीम से अपनी शर्तों पर मुकाबला करें। पहले टेस्ट मैच में कुछ चरणों में हमने ऐसा किया। इसलिए उम्मीद है कि कल (शनिवार को) हम टॉस से इसकी शुरुआत करेंगे।'

और पढ़ें: ये हैं वो तीन क्रिकेट खिलाड़ी जो भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमों में खेले

क्रिकबज के अनुसार, तीसरा टेस्ट मैच यहां जेएससीए इंटरनेशनल कॉम्पलेक्स स्टेडियम में शनिवार से शुरू होगा और फाफ ने टॉस के लिए मैदान पर नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा, 'संभवत: हम बदलाव करेंगे.... कल टॉस के लिए किसी अन्य को भेजकर क्योंकि मेरा रिकॉर्ड अभी तक इसमें (टॉस जीतने) अच्छा नहीं रहा है।' डु प्लेसिस ने कहा कि अगर उनकी टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो फिर कुछ भी हो सकता है।

गौरतलब है कि फाफ डुप्लेसिस पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एक इंटरनैशनल टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें फाफ डु प्लेसिस की जगह जेपी ड्यूमिनी टॉस के लिए आए थे। रोचक बात यह है कि ड्यूमिनी उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे।

और पढ़ें: ब्रायन लारा हैरान, कहा- ये 4 भारतीय गेंदबाज मुझे विंडीज के पुराने समय की याद दिलाते हैं

इस मैच में ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फाफ डुप्लेसिस की जगह उनके सीमित ओवर्स के कप्तान क्विंटन डिकॉक मैदान पर उतर सकते हैं। मैच से पहले फाफ ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली पारी का लाभ उठाना होगा।

उन्होंने कहा, 'हमें पहली पारी में बड़े रन बनाने होंगे। जब आप पहली पारी में रन बनाते हैं तो वहा से कुछ भी संभव है। हमारे लिए पहली पारी में रन बहुत महत्वपूर्ण है और दूसरी पारी में कुछ भी हो सकता है।'

भारत पहली सीरीज अपने नाम कर चुका है और मेहमान टीम की नजरें अखिरी मैच को जीतकर अपने खोए हुए सम्मान को पाने पर होगी।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 16:53 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+