IND vs SA : अश्विन को मिल सकता है वनडे सीरीज में माैका, चहल भी लाैटेंगे
नई दिल्ली। चार साल के लंबे इंतजार के बाद रविचंद्रन अश्विन के अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के वनडे सेट-अप में वापसी करने की संभावना है। एक समय था जब वनडे टीम के नियमित सदस्य रहे, अश्विन 2017 से 50 ओवर की टीम से बाहर हो गए हैं। सीनियर ऑफ स्पिनर अश्विन ने कुछ महीने पहले टी20आई में वापसी की थी। क्रिकबज के अनुसार, चयनकर्ताओं द्वारा टीम का नाम तय करने पर अश्विन को वनडे टीम में शामिल किया जाना तय है।
साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया था और इसके बाद उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट से अपनी जगह खो दी। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के 50 ओवर के विश्व कप में टीम इंडिया के स्पिन आक्रमण की अगुवाई करने वाले अश्विन के नाम 111 वनडे मैचों में 150 विकेट हैं। उनके साथ अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रवींद्र जडेजा को फिटनेस की समस्या है और वह चूक सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ये है साल 2021 की फ्लॉप ऑल-फॉर्मेट XI, लिस्ट में 3 भारतीय शामिल
इस बीच क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। नवनियुक्त वनडे कप्तान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे हैं। हैमस्ट्रिंग की समस्या ने उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दाैरे पर रवाना होने से रोक दिया, जो आज (26 दिसंबर) से शुरू हो रही है। अगर रोहित चूक जाते हैं, तो केएल राहुल कप्तान करेंगे। केएल राहुल सीमित ओवरों के क्रिकेट में उप-कप्तान बन चुके हैं। वहीं रोहित की गैर-माैजूदगी में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच 19, 21 और 23 जनवरी को खेले जाएंगे। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 15 जनवरी को खत्म होनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
