For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हमे लगा विश्वकप पर असर पड़ेगा', कोहली के कप्तानी विवाद पर आखिरकार चीफ सेलेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये रवाना होने से एक दिन पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की थी जिसमें उन्होंने वनडे कप्तानी से उन्हें हटाये जाने के बाद मीडिया में चल रही अफवाहों पर सफाई पेश की और ज्यादातर खबरों का खंडन किया। हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने टी20 प्रारूप की अपनी कप्तानी छोड़ने और वनडे प्रारूप की कप्तानी से हटाये जाने के फैसले को लेकर जो बातें की उसने बीसीसीआई और कोहली के बीच विवाद की तरफ इशारा किया। कोहली का यह बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान से उलट प्रतीत हो रहा था जिसके बाद खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच कम्युनिकेशन गैप की बात कही जाने लगी।

और पढ़ें: IND vs SA: वनडे सीरीज के लिये केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान

इतना ही नहीं विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह खबर सामने आयी कि बीसीसीआई के आला अधिकारी कप्तान से नाराज हैं और साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उन पर कार्रवाई कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया। शुक्रवार (31 दिसंबर) को भारतीय चयन समिति ने साउथ अफ्रीका सीरीज के लिये 18 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान किया जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने मीडिया से भी बात की।

और पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन की ऐतिहासिक जीत के बीच ICC ने भारत को दिया झटका, ठोंका जुर्माना काटे WTC प्वाइंटस

कोहली के फैसले ने सभी को चौंकाया

कोहली के फैसले ने सभी को चौंकाया

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन शर्मा ने कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दो हफ्ते बाद पहली बार इस पूरे मुद्दे पर खुलकर बात की और उस बयान को दोहराया जिसमें यह कहा गया था कि जब कोहली ने टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो सभी ने उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने के लिये कहा। चेतन शर्मा ने कहा कि किसी ने भी विराट कोहली से टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के लिये नहीं कहा था। चेतन शर्मा ने कहा कि कोहली के फैसले से हम सभी हैरान रह गये थे और हम सभी ने उन्हें इस पर विचार करने के बारे में कहा था क्योंकि हमें लगा कि उनके इस फैसले का प्रभाव विश्वकप अभियान पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा,' विश्वकप सामने था और इस खबर (टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की बात) ने हमें चौंका दिया। मीटिंग के दौरान हम सभी ने उनसे कहा कि आपको अपने निर्णय के बारे में सोचना चाहिये और हम विश्वकप के बाद इस पर बात कर सकते हैं। हम सभी को लगा था कि इससे विश्वकप अभियान प्रभावित होगा।'

नहीं डाला था किसी ने भी कोहली पर कप्तानी छोड़ने का दबाव

नहीं डाला था किसी ने भी कोहली पर कप्तानी छोड़ने का दबाव

भारतीय चयन समिति के चेयरमैन चेतन शर्मा ने वनडे प्रारूप की कप्तानी को लेकर हुए विवाद पर भी बात की और कहा कि हम सभी सीमित ओवर्स प्रारूप में एक कप्तान रखना चाहते थे और किसी ने भी विराट कोहली को टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के लिये दबाव नहीं डाला है। चेतन शर्मा ने इस दौरान सौरव गांगुली के उस बयान को दोहराया और कहा कि सिर्फ गांगुली ही नहीं हम सबने कोहली से टी20 प्रारूप की कप्तानी न छोड़ने के लिये कहा था।

उन्होंने कहा,' यह विराट का निर्णय था, किसी ने भी उनसे टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के लिये नहीं कहा। एक बार जब उन्होंने टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी तो चयनकर्ताओं को इस बारे में सोचना ही था क्योंकि हम सभी का यही मानना है कि सफेद बॉल प्रारूप में सिर्फ एक ही कप्तान होना चाहिये क्योंकि चयनकर्ताओं के लिये इस तरह से प्लान करना आसाना रहेगा। इस बारे में हमने उन्हें सूचित भी किया। वनडे प्रारूप में रोहित को कप्तान बनाने का फैसला चयनकर्ताओं ने लिया। यह पूरी तरह से सिर्फ मेरे हाथ में नहीं है, जब तक हम मीटिंग में इसको लेकर पूरी बात तय नहीं कर लेते मैं किसी को भी नहीं बता सकता और जैसे ही हमने बैठक में इस पर फैसला लिया मैंने तुरंत विराट को इस बारे में बताया। इस बैठक के डेढ़ घंटे बाद टेस्ट टीम की बैठक होनी थी और हम कभी नहीं चाहते थे कि विराट को इस बारे में उस बैठक में बताया जाये। इसी वजह से मैंने हमारी बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद फोन किया और बताया कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं और वो चाहते हैं कि सीमित ओवर्स प्रारूप में सिर्फ एक कप्तान हो। हमने काफी अच्छी बात की।'

बीसीसीआई और खिलाड़ियों के बीच नहीं है कन्फ्यूजन

बीसीसीआई और खिलाड़ियों के बीच नहीं है कन्फ्यूजन

चेतन शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं है और न ही किसी तरह की कम्यूनिकेशन में प्रॉब्लम है जैसा कि मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है। आप किसी भी खिलाड़ी को तभी जानकारी दे सकते हैं जब सभी एक ही जगह पर खड़े हों।

उन्होंने कहा,'यहां पर कोई कनफ्यूजन नहीं है और न ही बोर्ड, सेलेक्टर्स और खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का कोई कम्यूनिकेशन गैप है। आप कप्तान को तभी जानकारी दे सकते हैं जब सभी चयनकर्ता एक ही जगह पर खड़े हों, मैं अकेला कोई भी फैसला नहीं ले सकता, जैसे ही हमने यह फैसला लिया मैंने विराट कोहली को इसकी जानकारी दी। जब टी20 विश्वकप के लिये टीम की बैठक हुई तो सभी इस बात को हैरान रह गये थे कि विराट टी20 की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। हम कभी भी विवाद नहीं चाहते थे। उस बैठक में जो भी लोग शामिल हुए थे सभी ने उन्हें अपने फैसले पर सोचने की बात कही। यह बात उनसे भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए कही गई थी, हमे लगा कि इससे विश्व कप अभियान पर फर्क पड़ेगा और हमें लगा कि इस पर विश्वकप के बाद बाद हो सकती है। सभी ने उन्हें कप्तानी छोड़ने के फैसले पर विचार करने को कहा था।'

भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं विराट

भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं विराट

चेतन शर्मा ने विराट कोहली पर बात करते हुए कहा कि वो हमारी टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं और हम चाहते हैं कि वो भारत के लिये खेलते रहें और रनों की बरसात करते रहें, क्योंकि पूरी टीम उनके आस-पास ही घूम रही है। हम बस सीमित ओवर प्रारूप में एक कप्तान के साथ जाना चाहते थे। यह काफी मुश्किल फैसला था लेकिन चयनकर्ताओं को मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा,'हमने रोहित और विराट को समय दिया कि वो सिस्टम में शामिल हो सकें और समझ सकें कि चीजें कैसे होती हैं। हमारे बीच किसी भी तरह की कम्युनिकेशन प्रॉब्लम नहीं है। हमने आज वनडे टीम का चयन किया और ऐलान कर दिया। उस दिन टेस्ट टीम का ऐलान किया था।'

बेवजह विवाद खड़ा करने से बचे मीडिया

बेवजह विवाद खड़ा करने से बचे मीडिया

चेतन शर्मा ने इस दौरान मीडिया से बेवजह विवाद न खड़ने करने की अपील की और कहा कि बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच सबकुछ सही तरह से चल रहा है तो आप सभी से अपील है कि अफवाहों को ज्यादा तवज्जो न दिया जाये।

उन्होंने कहा,' रोहित और विराट के बीच सबकुछ ठीक है और वो भारतीय टीम को आगे ले जाने के लिये साथ ही प्लान कर रहे हैं। वह साथ खाते हैं, साथ बैठते हैं और साथ ही प्लान करते हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि बेवजह की अफवाहों पर विवाद बनाना छोड़ दें। 2021 के विवादों को एक तरफ रखते हुए 2022 में भारतीय टीम का समर्थन करें।'

Story first published: Friday, December 31, 2021, 23:04 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+