IND vs SA: वनडे सीरीज के लिये केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा को पहले वनडे टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया गया था हालांकि पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से उन्हें 3 मैचों की इस वनडे सीरीज के लिये टीम में जगह नहीं मिल सकी है। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे, जिनके फिट होने का इंतजार कर रही चयनसमिति टीम का ऐलान करने में देरी कर रही थी। हालांकि शुक्रवार को भारतीय चयन समिति ने रोहित शर्मा के बिना ही टीम का ऐलान करने का फैसला किया और टीम के उपकप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये केएल राहुल को टीम का नया कप्तान बनाया है। कप्तानी में डेब्यू कर रहे केएल राहुल के नेतृत्व में दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है। शिखर धवन ने आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर टीम की कमान संभालते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं पर विराट कोहली बतौर खिलाड़ी टीम में खेलते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने बताया कोहली की खराब फॉर्म से वापसी का रास्ता, कहा- नये साल पर सचिन से करनी होगी बात

बुमराह बने उपकप्तान, धवन-चहल की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 विश्वकप 2021 के साथ सीमित ओवर्स क्रिकेट में वापसी करने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में बरकरार रखा गया है, जो कि 2017 के बाद पहली बार भारत के लिये वनडे प्रारूप में खेलते नजर आयेंगे। अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2017 में खेला था, जिसके बाद टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के होने की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल सका। कुलदीप यादव को वनडे सीरीज में वापसी का मौका नहीं मिला है तो वहीं धवन की तरह ही युजवेंद्र चहल भी श्रीलंका दौरे के बाद 18 सदस्यीय टीम में शामिल हुए हैं।

टी20 के बाद वनडे में भी वेंकटेश अय्यर को मिला मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर को अब वनडे क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला है। आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में शानदार शुरुआत करने वाले वेंकटेश अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी फॉर्म को विजय हजारे ट्रॉफी में जारी रखते हुए मध्य प्रदेश की ओर से 6 मैचों में 379 रन बनाये। इस दौरान अय्यर के बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतक भी आया। वेंकटेश अय्यर को उनकी फॉर्म की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में जगह दी गई है।
चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार को भी मौका दिया है तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर को मोहम्मद सिराज के साथ ही वनडे टीम में मौका दिया गया है जबकि चोट की वजह से रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल इस सीरीज के लिये उपलब्ध नहीं रहे।

गायकवाड़ को मिला रन बनाने का इनाम
इस बीच भारतीय टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को उनके लगातार रन बनाने का इनाम मिला है और वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप जीतने के बाद लगातार रन बनाये हैं, पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार 3 अर्धशतकीय पारियां खेली तो वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में 4 शतक जड़ कर 603 रन बनाये। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 168 का रहा। गायकवाड़ को जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू का मिला था, हालांकि धवन के वापस आने के बाद यह देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिल पाता है या नहीं।

वाशिंगटन सुंदर की भी हुई वापसी, जानें कैसी है टीम
इस बीच भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वाशिंगटन सुंदर की भी वापसी हुई है जो कि चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाये थे। वहीं पर इशान किशन को श्रीलंका दौरे के बाद वनडे टीम में बरकरार रखा गया है। आपको बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 जवनरी से बोलैंड पार्क में होगा, जहां पर 21 जनवरी को सीरीज का दूसरा मैच भी खेला जायेगा।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाई चहल, आर अश्विन, डब्ल्यू सुंदर, जे बुमराह (वीसी), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
