Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब कोहली से छिनी वनडे की कप्तानी तो क्या कोच द्रविड़ ने की थी बात, अब खुद राहुल ने किया खुलासा

IND vs SA
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंची है, जिसका पहला मैच बॉक्सिंग डे पर सेंचुरियन के मैदान पर खेला जायेगा। रविवार को खेले जाने वाले इस पहले मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की और कई मुद्दों को लेकर खुलासा किया। राहुल द्रविड़ ने इस दौरान विराट कोहली की वनडे कप्तानी से हटाने को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए लंबे समय से चले आ रहे विवादों पर सफाई पेश की और वनडे प्रारूप की कप्तानी से हटाने के फैसले पर भी खुलासे किये।

कोहली ने खुलासा किया था कि जैसा कि मीडिया में बताया जा रहा है कि मुझे कप्तानी छोड़ने के लिये 48 घंटे का समय दिया गया था या फिर टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने से मुझे रोका गया, जबकि ऐसा नहीं है, मुझे कप्तानी के बारे में सेलेक्शन मीटिंग से डेढ़ घंटे पहले बताया गया जिसको लेकर मैंने ठीक है कहा। कोहली के इस बयान के बाद काफी बवाल शुरू हो गया है और बीसीसीआई बनाम कोहली का मुद्दा बनाया जाने लगा।

और पढ़ें: IND vs PAK: अब एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया, मैच की आखिरी गेंद पर निकला नतीजा

ऐसे में जब शनिवार को कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करने पहुंचे तो मीडिया ने इस मुद्दे पर उनकी राय जाननी चाही, जिसको लेकर द्रविड़ ने काफी संभलकर जवाब दिया। राहुल द्रविड़ ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि यह काम चयनकर्ताओं का है जिसको लेकर उन्हें कुछ भी कह पाने का मौका नहीं मिला और कोहली के साथ उनकी जो भी बात हुई उसे न तो बताने का समय है और न ही ये सही जगह है।

उन्होंने कहा,'सच कहूं तो, यह चयनकर्ताओं का काम है। मैं उन बातों में नहीं पड़ना चाहूंगा जो उस समय हो सकती थी या फिर नहीं होनी चाहिये थी। यह न तो वो जगह है और न ही सही वक्त और कोहली के साथ मेरी जो भी बात हुई है वो निजी हैं, जिसे मीडिया में बताना सही नहीं होगा।'

और पढ़ें: 'कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिये BCCI का यह नियम', रवि शास्त्री के समर्थन में उतरे मदन लाल

हालांकि राहुल द्रविड़ ने इस दौरान भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने लंबे समय से एक लीडर की भूमिका अदा की है और द्रविड़ को पूरी उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका में उनका बेहद शानदार दौरा रहने वाला है। द्रविड़ ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि विराट ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट की सफलता में एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में अहम योगदान दिया है। वह काफी शानदार रहे हैं और वो उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिसे क्रिकेट से प्यार है, उम्मीद है कि उनके लिये यह सीरीज शानदार होगी और भारतीय टीम को उससे मदद मिलेगी।

Story first published: Saturday, December 25, 2021, 19:58 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+