For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट हुए पुजारा, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दम पर शानदार शुरुआत की और पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसने 3 विकेट खोकर 273 रन जोड़ लिये। भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (60) और केएल राहुल (122) ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 117 रनों की साझेदारी की और साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारतीय ओपनर्स की तरफ से तीसरी बार शतकीय साझेदारी की गई।

जहां भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के गढ़ सेंचुरियन में जबरदस्त शुरुआत की तो वहीं पर लुंगी एंगिडी ने भारतीय टीम के तीनों विकेट हासिल कर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया। लुंगी एंगिडी ने पहले अपनी गेंद पर मयंक अग्रवाल को एलबीडब्ल्यू आउट किया तो वहीं अगली ही गेंद पर मध्यक्रम बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा को शॉर्ट लेग पर कैच कराकर वापस भेज दिया।

और पढ़ें: U19 Asia Cup 2021: अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 4 विकेट से जीता मैच

उल्लेखनीय है कि चेतेश्वर पुजारा इस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए जिसके चलते उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा के करियर में यह 9वां मौका है जब वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे है। सेंचुरियन में गोल्डन डक आउट होते ही उन्होंने तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बार डक का शिकार होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और इस फेहरिस्त में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर काबिज हो गये हैं।

इतना ही नहीं वह भारत के लिये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में दिलिप वेंगसरकर (8) को पीछे छोड़ा, जबकि इस फेहरिस्त में राहुल द्रविड़ (7), मोहिंदर अमरनाथ (6) और अजीत वाडेकर (5) का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: मेलबर्न में जेम्स एंडरसन ने लगाया विकेटों का चौका, नाम किये कई सारे रिकॉर्ड

गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर में महज दूसरी बार ही गोल्डन डक का शिकार हुए हैं, हैरान करने वाली बात यह है कि उनके यह दोनों गोल्डन डक सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आये हैं। पुजारा इससे पहले 2018 में भी सेंचुरियन टेस्ट में गोल्डन डक आउट हुए हैं।

चेतेश्वर पुजारा के लिये पिछला एक साल कुछ खास नहीं रहा है और वो 2021 में खेली गई 21 टेस्ट पारियों में 23.90 की औसत से सिर्फ 478 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 3 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं जबकि वह 3 बार डक का शिकार हुए हैं। आपको बता दें कि सेंचुरियन के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया और बिना कोई गेंद फेंके दिन खत्म हो गया।

Story first published: Monday, December 27, 2021, 20:12 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+