'अगर कुछ कहा तो पैसे काट लेंगे', सेंचुरियन टेस्ट में DRS के विवादित विकेट पर मयंक अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर खेल का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा, जिसने 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिये हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो कई लोगों को परिस्थितियां देखते हुए यह फैसला अजीब लगा, हालांकि जिस तरह से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की भारत के लिये उससे बेहतर नहीं हो सकता था। भारतीय टीम के लिये इस जोड़ी ने पारी का आगाज करते हुए 117 रनों की साझेदारी की और अपने-अपने अर्धशतक पूरा किया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदों को अच्छे से परखा और लगातार बेहतरीन शॉट लगाये। इस दौरान सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 18वें ओवर में जीवनदान मिला जिसमें क्विंटन डिकॉक ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि 41वें ओवर में जब मयंक अग्रवाल 60 रन बना चुके थे और विदेशी सरजमीं पर अपना पहला शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, तभी लुंगी एंगिडी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़ें: IPL 2022: खत्म हुई अहमदाबाद की टीम की परेशानी, BCCI ने सीवीसी कैपिटल्स को दी हरी झंडी
हालांकि मयंक अग्रवाल के विकेट पर थोड़ा विवाद जरूर देखने को मिल रहा है। दरअसल मैदानी अंपायर ने मयंक अग्रवाल को नॉट आउट करार दिया था लेकिन कप्तान डीन एल्गर ने डीआरएस का सहारा लिया। जब डीआरएस में रिप्ले देखा गया तो ऐसा लगा कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल जायेगी, लेकिन जब ट्रैक पैड देखा गया तो गेंद लेग स्टंप पर लगती नजर आयी और उन्हें आउट करार दिया गया।
क्रिकेट विशेषज्ञों को कॉमेंटेटर्स को इस बॉल ट्रैकिंग पर विश्वास ही नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर इस विकेट को लेकर विवाद छिड़ गया कि क्या वो वाकई में आउट थे या नहीं। इस विकेट को लेकर जब मयंक अग्रवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका सवाल जवाब देने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें: IND vs SA: खराब फॉर्म के बावजूद कोहली ने सेंचुरियन में रचा इतिहास, तोड़ा गांगुली-धोनी का रिकॉर्ड
उन्होंने कहा,' इस मामले पर मैं अपनी राय नहीं दे सकता और इसी वजह से मैं इसे ऐसे ही छोड़ना चाहूंगा। वरना मैं उनकी बुरी नजर में आ जाउंगा और मेरे पास (मैच फी) काट लिये जायेंगे।'
गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल के जाते ही चेतेश्वर पुजारा भी आउट होकर तुरंत वापस पवेलियन लौट गये, जिसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन गेंद का पीछा करते हुए वह ऑफ स्टंप पर अपना विकेट गंवा दिये। यहां से अजिंक्य रहाणे (40) और केएल राहुल (122) ने शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और दिन का खेल खत्म होने तक 272 रन जोड़ लिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications