For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: मयंक-राहुल के दम पर भारत की रिकॉर्ड शुरुआत, 11 साल बाद भारत ने किया यह कारनामा

IND vs SA
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे पर शुरू हुए सेंचुरियन टेस्ट में जबरदस्त शुरुआत की है और अपने सलामी बल्लेबाजों के दम पर पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले सेशन में बिना कोई विकेट गंवाये 83 रन जोड़ लिये। वहीं जब लंच के बाद टीम दोबारा लौटी तो मयंक अग्रवाल ने तीज से रन बनाते हुए चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर केएल राहुल के चौके से भारतीय टीम ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिये। भारतीय टीम के लिये यह शुरुआत काफी अहम रही है जिसके साथ ही उसने अपने खाते में कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिये हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: द्रविड़ के आने से टॉस में भी बदली भारतीय टीम की किस्मत, क्या रहाणे को मिला है आखिरी मौका

भारतीय टीम के लिये मयंक अग्रवाल (60) और केएल राहुल (47*) ने पहले विकेट के लिये 40.2 ओवर्स का सामना किया और 117 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने इस दौरान 123 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों की मदद से 60 रन बना डाले। यह पहला मौका है जब मयंक अग्रवाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ डाला।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: लगातार तीसरे मैच में जारी है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, मेलबर्न में भी बिखरी इंग्लैंड

मयंक अग्रवाल ने जड़ा साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर पहला अर्धशतक

मयंक अग्रवाल ने जड़ा साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर पहला अर्धशतक

इस पारी से पहले विदेशी सरजमीं पर मयंक अग्रवाल की औसत 26.76 की रही है जिसे बढ़ाने को देखते हुए उनके लिये साउथ अफ्रीका में अच्छी शुरुआत की बहुत ज्यादा जरूरत थी। मयंक अग्रवाल ने मुंबई में खेली अपनी पारी के आत्म-विश्वास को भी यहां जारी रखा और साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल के टेस्ट करियर का यह छठा अर्धशतक था लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उसमें से 5 अर्धशतक उन्होंने विदेशी सरजमीं पर ही लगाये हैं। मयंक अग्रवाल काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन लुंगी एंगिडी की एक गेंद पर एलबीडब्लयू होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। एंगिडी ने जब विकेट की अपील की तो अंपायर ने मयंक को नॉट आउट करार दिया लेकिन जब वो रिव्यू के लिये गये तो गेंद विकेट पर लगती नजर आयी।

साझेदारी में नाम किये कई रिकॉर्ड

साझेदारी में नाम किये कई रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि यह सिर्फ दूसरा ही मौका है जब सेंचुरियन के मैदान पर भारतीय ओपनर्स ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। जबकि पिछले 11 सालों में यह दूसरा ही मौका है जब भारतीय टीम ने एशिया से बाहर पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की है। भारतीय टीम ने पारी का आगाज करते हुए 2010 से 2019 के बीच एक बार भी 20 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी नहीं की है जबकि 2020 से लेकर अब तक 7 बार ओपनर्स यह कारनामा कर चुके हैं। इतना ही नहीं सेंचुरियन के मैदान पर खेली गई पिछली 52 पारियों में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब सलामी बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। साउथ अफ्रीकी टीम ने इस मैदान पर खेले गये पिछले 26 मैचों में से 21 में जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि यह भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों की ओर से साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर खेले गये 21 टेस्ट मैचों में यह तीसरा ही मौका है जब 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी देखने को मिली है। पहली बार यह कारनामा 2006-07 के दौरे पर वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक के बीच देखा गया था जिन्होंने केपटाउन में 153 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पर 2010-11 के दौरे पर गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग ने सेंचुरियन के मैदान पर 137 रन जोड़े थे। अब केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने सेंचुरियन के मैदान पर 117 रनों की साझेदारी की।

गोल्डन डक पर आउट हुए पुजारा, राहुल ने भी जड़ा अर्धशतक

गोल्डन डक पर आउट हुए पुजारा, राहुल ने भी जड़ा अर्धशतक

गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर पाये और पहली ही गेंद पर शॉर्ट लेग पर खड़े कीगन पीटरसन के हाथ कैच थमा बैठे। पुजारा गोल्डन डक का शिकार वापस पवेलियन लौटे। वहीं सेंचुरियन टेस्ट में उपकप्तान बने केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी को जारी रखा और पारी के 43वें ओवर की पांचवी गेंद पर एंगिडी को चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 127 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

Story first published: Sunday, December 26, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+