लंदन। टीम इंडिया ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसकी भिड़ंत अब गुरूवार को बांग्लादेश से होगी। विराट कोहली की सेना ने शानदार ढंग से ये मैच जीतकर अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना, दरअसल एक इंडियन क्रिकेट प्रेमी को दक्षिण अफ्रीका की एक महिला समर्थक के साथ देखा गया,जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर मजेदार कैप्शन और कमेंट के साथ वायरल हो गई।
Confidence level hai boss... https://t.co/rfx4gEgdEq
— Y A S I R 🇵🇰 (@yasirfarooqkhan) June 11, 2017
ऐसा ही कुछ लोगों ने पाकिस्तान के मैच के दौरान भी देखा था, इसलिए लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया कि पाकिस्तान के बाद अफ्रीका पर भी कब्जा।
When you are on visit visa but plans to get permanent visa. #INDvSA pic.twitter.com/mciXNRRYdF
— Waleed Nasir (@waleednasir00) June 11, 2017
इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
Man of the match
— Syed Talha Mehmood (@sydtalhamehmood) June 11, 2017
गौरतलब है कि भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेटों से करारी मात दी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 191 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस छोटे लक्ष्य को भारत ने 38 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।