IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं मिलेगी ईशांत को जगह, विराट की वनडे कप्तानी पर भी होगा फैसला

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज विराट सेना की जीत के साथ समाप्त हो गई है, जिसके बाद भारतीय टीम को 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिये दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। पहले इस दौरे पर 4 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी थी लेकिन कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के तेजी से फैलने के बाद सीएसए और बीसीसीआई ने टी20 सीरीज को बाद में आयोजित करने का फैसला किया है। इसके चलते टेस्ट सीरीज का पहली मैच 17 दिसंबर के बजाय 26 दिसंबर (बॉक्सिंंग डे) से शुरू हो सकता है, जबकि सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 11 से 12 जनवरी के बीच शुरू किया जा सकता है।

और पढ़ें: कभी छोड़ दी थी राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने की उम्मीद, सौरव गांगुली ने बताया- अंत में कैसे माने

फिलहाल बीसीसीआई की ओर से रिशेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली टीम का चयन करने के लिये जल्द ही चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति बैठक करेगी और 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि टेस्ट सीरीज के लिये भारत की सदस्यीय टीम का ऐलान किया जायेगा जबकि वनडे सीरीज का हिस्सा बनने वाले 6 अतिरिक्त खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर भेजा जा सकता है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में जीत के साथ कप्तान कोहली ने रचा इतिहास, लगी रिकॉर्डों की झड़ी

जल्द होगा साउथ अफ्रीकी दौरे के लिये टीम का ऐलान

जल्द होगा साउथ अफ्रीकी दौरे के लिये टीम का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन करने के लिये हो रही इस बैठक पर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि चयनकर्ता इस बैठक में भारतीय कप्तान विराट कोहली के वनडे प्रारूप में कमान संभालने के भविष्य को भी लेकर फैसला कर सकते हैं। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप के बाद विराट कोहली ने इस प्रारूप की कप्तानी को अलविदा कह दिया था जिसके बाद रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई, तो वहीं पर वनडे प्रारूप में भी हिटमैन को ही टीम की कमान देने की बात की जा रही है।

विराट कोहली की कप्तानी पर भी लिया जायेगा फैसला

विराट कोहली की कप्तानी पर भी लिया जायेगा फैसला

मुंबई में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सुनील जोशी, चेतन शर्मा और अबे कुरुविला की त्रिमूर्ति मौजूद थी जो कि जल्द ही सौरव गांगुली और जय शाह के साथ मिलकर आगामी सीरीज और भारतीय टीम के भविष्य को लेकर बैठक करेगी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बैठक में विराट कोहली के कप्तानी के भविष्य पर चर्चा होने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा,'अगले साल भारत को वनडे प्रारूप के बहुत ही कम मैच खेलने हैं, ऐसे में बोर्ड इस निर्णय को टालने के बारे में भी विचार कर सकता है, लेकिन वहीं पर यह सवाल भी है कि जब दो प्रारूप एक दूसरे से मेल खाते हैं और ज्यादातर लोग एक ही कप्तान चाहते हैं तो इसे देर करने की जरूरत क्या है। आप 2023 विश्वकप को देखते हुए रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप सकते हैं, हालांकि अगर आप चाहते हैं कि विराट कोहली ही 2023 विश्वकप में टीम की कमान संभाले तो फिर इस पर चर्चा करनी ही नहीं चाहिये। खैर चयनकर्ताओं की बैठक में इस पर चर्चा की जायेगी।'

ईशांत का अफ्रीका दौरे पर चयन होना मुश्किल

ईशांत का अफ्रीका दौरे पर चयन होना मुश्किल

वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं, ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे पर उनका टीम के साथ जाना तय नजर नहीं आ रहा है। भारत के लिये दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज होने के बावजूद ईशांत शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी गिरा है। कानपुर टेस्ट के दौरान वह एक भी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो सके, जिसके बाद मुंबई टेस्ट से पहले उनकी छोटी उंगली में चोट आ गई। ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे पर उनका चयन मुश्किल है।

रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशांत शर्मा को ड्रॉप कर उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका देने की बात की जा रही है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की वापसी के साथ ही यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की पहली पसंद हो जाते हैं, ऐसे में जब तीसरे गेंदबाज की बात होगी तो फॉर्म में चल रहे मोहम्मद सिराज को बाहर बिठाना काफी मुश्किल होगा। उमेश यादव टीम में नियमित गेंदबाज नहीं है लेकिन उन्हें 20 सदस्यीय टीम में मौका जरूर दिया जायेगा और वो प्रसिद्ध कृष्णा एवं आवेश खान के साथ 6 सदस्यीय तेज गेंदबाजी का हिस्सा बन सकते हैं।

रहाणे भी होंगे ड्रॉप, अय्यर को मिलेगा मौका

रहाणे भी होंगे ड्रॉप, अय्यर को मिलेगा मौका

वहीं भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रखने की बात हो रही है। रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा को भारतीय टीम के नये उपकप्तान के रूप में खिलाया जा सकता है और रहाणे जो कि पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उन्हें आराम दिया जायेगा। रहाणे मुंबई टेस्ट से पहले चोटिल भी हुए हैं ऐसे में चयनकर्ताओं के लिये उन्हें ड्रॉप करके अय्यर को जगह देना आसान हो जायेगा।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा,'अगर रहाणे चोटिल नहीं हुए होते तो वो टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जरूर जाते, हालांकि उनके प्लेइंग 11 से बाहर रहने के पूरे चांसेस थे। हालांकि अब वो चोटिल हैं तो उन्हें उपकप्तान के पद से हटाकर रोहित को यह जिम्मेदारी दी जायेगी और उनकी जगह जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसे मौका दिया जा सकता है।'

Story first published: Monday, December 6, 2021, 21:15 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+