Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: रोहित शर्मा ने जमकर की विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ, कहा- हर पल का मजा लिया

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये चयनकर्ताओं ने हाल ही में रोहित शर्मा को टीम के नये कप्तान के रूप में चुना है, जिसके साथ ही रोहित शर्मा अब सीमित ओवर्स प्रारूप में भारतीय टीम के नये कप्तान बन गये हैं। विराट कोहली ने टी20 विश्वकप 2021 से पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था लेकिन वो वनडे प्रारूप की कमान संभालना जारी रखना चाहते थे, हालांकि चयनकर्ता सीमित ओवर्स प्रारूप में वनडे और टी20 के लिये एक ही कप्तान रखना चाहते थे इस वजह से कप्तानी में बदलाव करने का फैसला किया।

वहीं वनडे प्रारूप का नया कप्तान चुने जाने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली की लीगेसी पर बात की और कहा कि उन्होंने जो किया वो कर पाना आसान नहीं है। कोहली ने टीम को उस स्थिति में ला खड़ा किया है जहां से पीछे मु़ड़कर नहीं देखा जा सकता, बस आप आगे की ओर ही देख सकते हैं। विराट कोहली की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही लगन के साथ टीम का नेतृत्व किया और हर खिलाड़ी जिसने उनकी कप्तानी में खेला उसे हर पल का मजा आया।

और पढ़ें: IND vs SA: बायोबबल में घुसने से पहले किसने किया रोहित शर्मा को चोटिल, 5 साल पहले भी हुई थी यह घटना

उन्होंने कहा,'वह टीम को उस स्थिति में पहुंचा चुके हैं, जहां से टीम का पिछड़ना नामुमकिन है। पिछले 5 सालों में जब भी उन्होंने टीम की कमान संभाली है उसने सामने से टीम का नेतृत्व किया है। उसके अंदर हर मैच को जीतने की दृढ़ विश्वास और जुनून नजर आया। हमारी पूरी टीम के लिये भी यही संदेश था, मैं विराट कोहली के साथ काफी समय तक क्रिकेट खेला हूं और हमने हर लम्हे का आनंद लिया है। आगे भी यही करना जारी रखेंगे।'

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि भारतीय टीम आगे चलकर एक बेहतर टीम की तरह खेलती नजर आयेगी और उसका यह गोल आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज के लिये भी टीम का उपकप्तान बनाया गया है, हालांकि चोट के चलते रोहित शर्मा 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की जगह टेस्ट सीरीज के लिये प्रियांक पांचाल को टीम का हिस्सा बनाया गया है। उपकप्तान को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है और रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज में उनके कमान संभालने को लेकर भी अभी शंका के बादल मंडरा रहे हैं।

Story first published: Monday, December 13, 2021, 21:53 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+