For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ट प्रारूप में इस दौरे के लिये उपकप्तान बने रोहित शर्मा चोट की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गये हैं और अब टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। वहीं पर रोहित शर्मा की जगह अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांक पंचाल को जगह दी गई है, जिन्होंने इंडिया ए की कमान संभालते हुए हाल ही में खत्म हुई साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेली थी।

चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया है, हालांकि उपकप्तानी को लेकर तुरंत कोई फैसला नहीं लिया है कि उनकी गैर मौजूदगी में यह जिम्मेदारी किसे दी जायेगी। रिपोर्ट के अनुसार रविवार (12 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों को मुंबई में बनाये गये बायोबबल में एकत्रित होना था, जहां पर 4 दिन के क्वारंटीन के बाद टीम 16 दिसंबर को दौरे पर रवाना होगी। हालांकि रोहित शर्मा बायोबबल में प्रवेश करने से पहले बांद्रा के कुर्ला कॉम्पलेक्स में खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सेशन में हिस्सा ले रहे थे।

और पढ़ें: Ashes 2021-22: पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ यह गेंदबाज

रोहित शर्मा को यह चोट इन्ही अभ्यास सेशन के दौरान ही लगी है। मौजूदा समय मे इस बात पर कोई पक्की खबर नहीं मिल सकी है कि वो 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये साउथ अफ्रीका का दौरा कर सकेंगे या नहीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय चयन समिति ने जब टेस्ट टीम का ऐलान किया था तभी रोहित शर्मा को वनडे प्रारूप की कप्तानी सौंपने की बात की भी पुष्टि की थी। रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को लगी यह चोट काफी गंभीर है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई जल्द ही इसको लेकर टीम में बदलाव और रोहित के बाहर होने का ऐलान कर सकता है लेकिन क्रिकबज ने रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज के बाहर होने की पुष्टि की है। इससे पहले रोहित शर्मा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया था।

और पढ़ें: Flashback 2021: भारत के पूर्व ओपनर ने चुनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, सिर्फ 4 भारतीय शामिल

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किये गये गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पंचाल ने साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 पारियों में 40 की औसत से 120 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रहा। वह अपने करियर में अब तक 100 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और 24 शतक की मदद से 7011 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 45.52 का रहा है।

Story first published: Monday, December 13, 2021, 18:41 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+