भारत और अफ्रीका के बीच में तीसरा टी-20 आज: इज्जत बचाने की कोशिश
कोलकाता| भारत और अफ्रीका के बीच में तीसरा टी-20 आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा। सीरीज हारने और बेहद ही घटिया प्रदर्शन करने के बाद आज मैदान में भारत अपनी इज्जत बचाने के लिए खेलेगा। इसलिए बुधवार को टीम ने ईडन गार्डन में जमकर पसीना बहाया।
अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया ने पहले थोड़ी देर फुटबाल खेला। उसके बाद भारतीय टीम के सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस प्रैक्टिस मैच में रहाणे में दिखायी दिये जो कि पिछले दोनों मैचों में नहीं थे।
इस बारे में बात करते हुए स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने मीडिया से कहा कि इसमें किसी को शक नहीं कि रहाणे बेहद कुशल बल्लेबाज हैं लेकिन यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि किसी मैच में कौन खेलेगा। इसलिए तीसरे मैच में रहाणे टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में मैं कैसे बता सकता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
