For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Watch: जब मैदान पर इस तेज गेंदबाज से भिड़े विराट कोहली, ICC ने जोड़ा डिमेरिट अंक

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में कप्तान क्विंटन डी कॉक (नाबाद 79) की पारी के दम पर भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में मिली हार को अभी कप्तान विराट कोहली पचा नहीं पाये थे कि आईसीसी ने सोमवार को मैदान पर की गई एक हरकत के लिए आधिकारिक चेतावनी दे दी है। रविवार का दिन विराट कोहली के लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं बीता, पहले टॉस जीतकर गलत निर्णय लिया, मैच में अपना विकेट सस्ते में दे दिया, डीआरएस लेने में भूल की, मैच हारे और ड्रॉ सीरीज से संतुष्ट होना पड़ा। इन सबके अलावा विराट कोहली एक और ऐसा काम किया जिसके लिए आईसीसी ने उन्हें चेतावनी दी।

पहली पारी में जब भारत ने रोहित शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया उसके बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। इस दौरान जब विराट कोहली ब्यूरन हेंडरीक्स की एक गेंद पर रन दौड़ रहे थे उस दौरान उनकी टक्कर इस गेंदबाज से हुई, जिसको लेकर आईसीसी ने विराट कोहली को चेतावनी देते हुए एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया है।

और पढ़ें: मैच फिक्सिंग पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा- कंट्रोल नहीं कर सकते

दरअसल विराट कोहली ने रन दौड़ते हुए आधे रास्ते में खड़े हेंडरीक्स को कोहनी मारकर अपने रास्ते से हटाया और रन पूरा किया। आईसीसी ने विराट कोहली की इस हरकत के लिए उन्हें आईसीसी के नियम (Code of conduct) के लेवल-1 (Level-1) का दोषी पाया। इस बाबत आईसीसी ने उन्हें आधिकारिक चेतावनी देते हुए उनके खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया।

आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के मुताबिक किसी खिलाड़ी को तब आधिकारिक चेतावनी और डीमेरिट अंक दिया जाता है जब वो किसी खिलाड़ी, प्लेयर सपोर्ट पर्सनल, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य (दर्शक भी) से अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान गलत तरह से टकराता है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के कामरान अकमल ने रचा इतिहास, एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 134 रनों पर समेट दिया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 3, बीजोर्न फॉर्नट्यून और ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 2 जबकि तबरेज शम्सी ने एक विकेट लिया।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 19:23 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+