For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

भारतीय कप्तान विराट कोहली पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है।

India vs South Africa 2nd Test: Virat Kohli fined for breaching Code of Conduct | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कोहली ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया। इसके लिए उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और 1 डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।

आईसीसी ने एक स्टेटमेंट जारी कर विराट पर लगाए गए जुर्माने के बारे में बताया। सेंचुरियन की तीसरे टेस्ट में खेल रुकने से कप्तान कोहली काफी नाराज थे। कोहली बार-बार अंपायर माइकल गॉफ से बॉल की हालत की शिकायत कर रह रहे थे। कोहली की शिकायत थी कि नमी के कारण बॉल पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बॉल को भी काफी आक्रामक तरीके से मैदान पर फेंक दिया। उनके इस व्यवहार के बाद अंपायर गफ और पॉल रेफेल, तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और चौथे अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर ने उन्हें कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया।

फिर कप्तान कोहली बार-बार मैच रुकने से नाराज हो गए और सीधा मैच रेफरी के कमरे में जा घुसे। उन्होंने रेफरी क्रिस ब्रॉड पर खेल रुकने की नाराजगी जाहिर की। कोहली दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें एक से ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट मिला है।

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने कोहली और बीसीसीआई से क्यों कहा, 'इन दो लड़कों पर नजर रखो'

Story first published: Tuesday, January 16, 2018, 15:53 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+