For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर क्या होगा अश्विन का लक्ष्य, ऑफ स्पिनर के जवाब ने किया हैरान

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में 2 बार 4 विकेट हॉल लेते हुए कुल 14 विकेट अपने नाम किये और भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से अश्विन को 9वीं बार मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और अब वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (11 बार) से पीछे रह गये हैं।

ऐसे में जब रविचंद्रन अश्विन मैच के बाद अपना अवॉर्ड लेने के लिये पहुंचे तो प्रेजेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनसे आगामी साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर सवाल किया कि 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका क्या लक्ष्य रहने वाला है। भारत की जीत के बाद बेहद अच्छे मूड में नजर आ रहे रविचंद्रन अश्विन ने इसका काफी टेढ़ा जवाब दिया जो कि इंग्लैंड दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें: IND vs NZ: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है BCCI की यह तस्वीर, जानें क्या है ऐसा खास

दरअसल मुरली कार्तिक ने अश्विन से पूछा कि साउथ अफ्रीका का दौरा होने वाला है तो वो आगे जाते हुए क्या देख रहे हैं, इसके जवाब में अश्विन ने कहा कि शुरुआत में तो कुछ और नहीं बस सभी मैचों में खेलने का मौका मिल जाये बस, मैं वहां पर जाना चाहता हूं और खेलते हुए सीरीज जीत के साथ खत्म करना चाहता हूं। गौरतलब है कि जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची थी तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद वो एक भी मैच नहीं खेले थे और बिना प्लेइंग 11 में शामिल हुए टी20 विश्वकप खेलने पहुंचे थे।

ऐसे में उनके इस जवाब को टीम मैनेजमेंट के उस फैसले पर ताने की तरह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रजेंटेशन की शुरुआत कार्तिक ने अश्विन से यह पूछते हुए कि क्या उन्हें याद है कि वो अब तक कितनी बार मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीत चुके हैं, इसके जवाब में अश्विन ने जो जवाब दिया वो सही आंकड़े के काफी करीब था।

और पढ़ें: IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के बाद पक्की नहीं थी टीम में जगह, अब गावस्कर की खास लिस्ट में शामिल हुए मयंक अग्रवाल

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि मैं शायद 10 बार (9 बार) जीत चुका हूं। मुझे वानखेड़े में खेलना काफी पसंद है, यहां पर हर दिन कुछ नया होता है और मैं दोनों तरफ से चुनौती पेश कर सकता हूं। एजाज पटेल ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, वानखेड़े में हर समय स्पिन देखने को नहीं मिलती है और यहां पर अगर सही जगह गेंद डाली जाये तो सीम भी मिलती है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका 10 विकेट हासिल करना किस्मत में लिखा था।'

आपको बता दें कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में एजाज पटेल ने सबसे ज्यादा 17 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने बिना किसी 5 विकेट हॉल के 14 विकेट अपने नाम किया। अब भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिये जाना है।

Story first published: Monday, December 6, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+