Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका मैच का लाइव, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (18 जुलाई) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जिसका न सिर्फ दोनों टीमों को बल्कि फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होना था लेकिन श्रीलंकाई खेमे में कोरोना विस्फोट के बाद इसे 5 दिन देरी से शुरू कराने का फैसला किया। वैसे तो शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार है लेकिन लगातार बदलावों से जूझ रही श्रीलंका टीम को कम आंकना किसी भी टीम के लिये भारी पड़ सकता है। पिछले एक दशक में श्रीलंकाई टीम का पतन देखने को मिला है और यह टीम लगातार वापसी करने के लिये जूझती नजर आ रही है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: नॉटिंघम टी20 में आया रनों का तूफान, लिविंगस्टोन ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इतना ही नहीं पिछले 2 साल में श्रीलंका क्रिकेट टीम 10 बार कप्तान बदल चुकी है जो कि दर्शाता है कि टीम की नेतृत्व क्षमता और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अंदर कितनी परेशानियां चल रही हैं। वहीं पर दूसरी ओर भारतीय टीम 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका दौरे पर पहुंचा है। शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम में युवा टैलेंट भरा पड़ा है। टी20 विश्वकप से पहले भारत यह आखिरी सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेल रहा है, जिसे देखते हुए चयनकर्ताओं की नजर भारतीय खिलाड़ियों पर काफी करीब से रहने वाली है।

और पढ़ें: '13 साल बीत चुके हैं T20 World Cup जीते, अब आगे बढ़ने की दरकार', गंभीर ने सुनाई विराट सेना को दो टूक

जानें कब और कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

जानें कब और कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

ऐसे में फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आनंद लेना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का प्रसारण सोनी नेटवर्क के पास है। ऐसे में फैन्स इस मैच का मजा सोनी नेटवर्क के स्पोर्टस चैनल सोनी टेन 1 और सोनी टेन 2 पर ले सकते हैं, वहीं पर जो फैन्स टीवी पर नहीं देख सकते उनके लिये इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी लिव एप पर मौजूद रहेगा।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 3 बजे से खेला जायेगा। इस पिच की बात करें तो यह दुनिया की सबसे सूखी और स्पिन फ्रेंडली पिचों में से एक है जिस पर गेंदबाज को नई गेंद से भी स्पिन मिल सकती है। वहीं पर मौसम की बात करें तो रविवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन इतना नहीं है कि मैच प्रभावित होता नजर आये।

ऐसा है प्रेमदासा स्टेडियम का रिकॉर्ड

ऐसा है प्रेमदासा स्टेडियम का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि प्रेमदासा स्टेडियम पर अब तक 121 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 71 मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती नजर आयेगी तो गलत फैसला नहीं होगा। भारत और श्रीलंका की टीम अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में अब तक 159 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं जिसमें से भारत को 91 बार तो वहीं पर श्रीलंका को 56 बार जीत हासिल हुई है। इस दौरान एक मैच टाय रहा है तो 11 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं श्रीलंकाई सरजमीं पर आंकड़ों की बात करें तो कुल 61 मैच में से भारत को 28 बार तो श्रीलंका को 27 बार जीत हासिल हुई है। 6 मैच बेनतीजा रहे हैं।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

भारत की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, संजू सैमसन/ ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: अविष्का फर्नांडो, पथुम निशांका, भानुका राजपक्षा, वानिंदु हसरंगा, धनंजय डि सिल्वा/ रमेश मेंडिस, दसुन शनाका, मिनोदा भानुका, लहिरू कुमारा, इसुरु उडाना, अकिला धनंजय/ लक्षण संदाकन, दुष्मंता चमीरा।

Story first published: Saturday, July 17, 2021, 17:15 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+