For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: T20 डेब्यू में बिना खाता खोले लौटे पृथ्वी शॉ, रॉयल डक का शिकार हो बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter
Ind vs SL 1st T20I:Prithvi Shaw became first Indian to got out in 1st ball of T20I | Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की टीम के बीच हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद रविवार से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ है, जिसका पहला मैच कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी जिसके बाद वह टी20 सीरीज में भी अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच के टॉस में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। इस मैच में भारत और श्रीलंका दोनों टीमों के लिये 2-2 खिलाड़ी डेब्यू करते नजर आ रहे हैं।

भारत के लिये इस मैच में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टी20 डेब्यू किया है। पृथ्वी शॉ को इससे पहले वनडे सीरीज में भी श्रीलंका के खिलाफ ही डेब्यू का मौका दिया गया था। हालांकि अपने टी20 करियर के पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरे पृथ्वी शॉ के लिये मुकाबला कुछ खास नहीं रहा और वो बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: IND vs SL, 1st T20I: श्रीलंका ने जीता टॉस पहले बैटिंग करेगा भारत, 4 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

पृथ्वी शॉ अपनी टी20 करियर की पहली ही गेंद पर दुष्मंत चमीरा का शिकार बनें, जिनकी गेंद पर बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर बल्लेबाज मिनोद भानुका ने आसान सा कैच पकड़कर वापस पवेलियन भेजा। इस डिसमिसल के साथ ही पृथ्वी शॉ डेब्यू मैच में दो डक का शिकार हुए हैं। पृथ्वी शॉ इस मैच में रॉयल और गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि अगर कोई बल्लेबाज मैच की पहली पारी की पहली गेंद पर बिना रन बनाये आउट हो जाता है तो उसे रॉयल डक कहा जाता है और वहीं पर अगर खिलाड़ी पहली ही गेंद पर बिना रन बनाये आउट हो जाये तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है। इसके साथ ही पृथ्वी शॉ भारत के लिये टी20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए गोल्डन डक का शिकार होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: BCCI ने जारी किया 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल, देखें कब और कहां होंगे मैच

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ से पहले टी20 करियर के पहले मैच में बिना खाता खोले वापस लौटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल का नाम है जिन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 का पहला मैच खेला था लेकिन गोल्डन डक का शिकार हुए थे। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो पृथ्वी शॉ टी20 करियर के डेब्यू मैच में बिना खाता खोले वापस लौटने वाले 20वें खिलाड़ी बने हैं।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 20:46 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+