गेंदबाजों की धुनाई के लिए उल्टा पड़ा कोहली का 'विराट' प्लान, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच काफी देर से शुरू हुआ। लेकिन मैच शुरू होते ही टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा। यही नहीं एक के बाद एक भारतीय धाकड़ बल्लेबाज श्रीलंकाई स्विंग के आगे नहीं टिक सका। पहले केएल राहुल फिर शिखर धवन और फिर खुद कप्तान विराट कोहली 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने अपने बल्ले में खास बदलाव किया था। कोहली ने इस मैच के ठीक पहले अपने बल्ले का हैंडल छोटा करवाया। इस बारे में जब सहवाग से पूछा गया था तब उन्होंने कहा, 'मैं भी छोटे बल्ले से खेला करता था, तेज गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान आपको दिक्कत होती है, शायद इसलिए कोहली ने भी अपने बल्ले का साइज बदल लिया होगा।' हालांकि कोहली का ये प्लान खुद उन्हीं को उल्टा पड़ा और एक तेज गेंदबाज की ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। दरअसल कोहली को भी सुरंगा लकमल ने आउट किया। कोहली ने 11 गेदों का सामना किया लेकिन एक भी गेंद को हिट नहीं कर सके और LBW आउट होकर पवेलियन लौटे।
कोहली आउट होते-होते शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए। ईडन गार्डन्स की हरी-भरी घसियाली पिच पर विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए। विराट कोहली के शून्य पर आउट होते ही उन्होंने करियर का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली साल 2017 में 5वीं बार अंतर्राष्ट्रीय मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली के करियर में ऐसा पहली बार हुआ है कि वो एक साल में 5 बार शून्य पर आउट हुए हों। इससे पहले साल 2011 में वो 4 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में शून्य पर आउट हुए थे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में 5 बार शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली भारत के दूसरे कप्तान हैं। कपिल देव भी 1983 में 5 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में शून्य पर आउट हुए थे। बता दें कि डेढ़ बजे से शुरू हुआ मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद काफी माथापच्ची के बाद भारत ने शिखर धवन के साथ केएल राहुल को ओपनिंग के लिए भेजा। लेकिन श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कराने आए सुरंगा लकमल ने पहली गेंद पर केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया।
पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्टः पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 17/3
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
