कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडिय में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश के कारण मैच काफी प्रभावित हो चुका है। चौथे दिन श्रीलंका ने भारत की पहली पारी (172 ऑल आउट) के जवाब में 112 रनों की बढ़त बनाई।
श्रीलंका ने पहली पारी में ऑल आउट होकर 294 रन बनाए। लेकिन इस बीच भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब नचाया और 34 साल बाद इतिहास रच दिया।
भारतीय तेज गेंदबाजी की सबसे खास बात यह रही कि ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले। इतिहास में 34 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने किसी टेस्ट मैच में पारी के दस विकेट अपने नाम किए हो। 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने दस विकेट चटकाए थे।
हालांकि उसके लगभग दो साल बाद भारतीय गेंदबाजों ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में ये कारनामा कर दिखाया था। अब 34 साल बाद उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने ये कारनामा कर दिखाया है।
भारतीय पिचों पर यह कम इसलिए भी देखने को मिलता है क्योंकि यहां की पिचें स्पिन के ज्यादा अनुकूल होती हैं। भारत की तरफ से भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 4-4 और उमेश यादव ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।
इसे भी पढ़ेंः- तो श्रीलंका को मिलेगी सजा, स्टीवन स्मिथ की तरह परेरा ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर लिया रिव्यू