For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो श्रीलंका को मिलेगी सजा, स्टीवन स्मिथ की तरह परेरा ने ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर लिया रिव्यू

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडिय में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश के कारण मैच काफी प्रभावित हो चुका है। चौथे दिन श्रीलंका ने भारत की पहली पारी (172 ऑल आउट) के जवाब में 112 रनों की बढ़त बनाई। श्रीलंका ने पहली पारी में ऑल आउट होकर 294 रन बनाए।

लेकिन इस बीच एक विवाद फिर से सामने आया है। दरअसल डीआरएस के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 57वें ओवर में मोहम्मद शमी की एक गेंद पर अंपायर ने दिलरुवान परेरा को एल्बीडब्ल्यू आउट दे दिया था। आउट होने के बाद ऐसा लगा कि परेरा ड्रेसिंग रूम की ओर हल्का सा मुड़े और फिर रिव्यू लेने का निर्णय ले लिया।

मोहम्मद शमी की भीतर आती एक गेंद परेरा के पैड पर लगी, इस दौरान परेरा गेंद को रक्षात्मक अंदाज में खेल रहे थे। इस अपील से अंपायर भी प्रभावित हुए और उन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। इसके अलावा बल्लेबाज को भी लगा कि वह आउट हैं। लेकिन इसके बाद वह अपने पीछे थोड़ा मुड़े और इसके तुरंत बाद ही परेरा ने रिव्यू ले लिया। हालांकि रिव्यू सक्सेसफुल रहा और परेरा को नॉट आउट दिया गया।

इस बीच कॉमेंटेटर साइमन डाउल श्रीलंकाई बल्लेबाज के इस व्यवहार से काफी नाखुश नजर आए और उन्हें भी लगा कि परेरा ने ड्रेसिंग रूम से मदद ली है। इसके अलावा कई रीप्ले में भी दिखा कि ड्रेसिंग रूम से कई खिलाड़ी अपने हाथ हिला रहे थे कि बल्लेबाज रिव्यू लें। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इसी तरह की हरकत की थी। लेकिन तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे नोटिस कर लिया था लेकिन इस बार भारतीय कप्तान व अन्य खिलाड़ी भी इस को नोटिस नही कर पाए।

यहां तक कि अंपायरों को भी समझ नहीं आया। लेकिन अब माना जा रहा है कि ये बात मैच रैफरी डेविड बून को जरूर बताई जाएगी। गौरतलब है कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक बल्लेबाज़ आउट होने के बाद इस बारे में मैदान में मौजूद अपने साथी से बातचीत कर सकता है लेकिन ड्रेसिंग रूम से मदद नहीं ले सकता।

भारतीय फील्डर और अंपायरों ने इस बात को नोटिस नहीं किया। लेकिन अब ये बात मैच रैफरी डेविड बून को ज़रूर बताई जाएगी। नियम ये बताता है कि बल्लेबाज़ आउट होने के बाद इस बारे में मैदान में मौजूद अपने साथी से बातचीत कर सकता है लेकिन ड्रेसिंग रूम से मदद नहीं ले सकता।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL: भारत पर कहर बरपा रहे सुरंगा लकमल के पैरों में आज भी भरे हैं गोली के छर्रे

Story first published: Sunday, November 19, 2017, 14:25 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+