Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले छठे बल्लेबाज बने केएल राहुल

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच काफी देर से शुरू हुआ। लेकिन मैच शुरू होते ही टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा।

दरअसल श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद काफी माथापच्ची के बाद भारत ने शिखर धवन के साथ केएल राहुल को ओपनिंग के लिए भेजा। लेकिन श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कराने आए सुरंगा लकमल ने पहली गेंद पर केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया।

गेंद हल्का बाउंस लेते हुए बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर सीधे विकेट कीपर निरोशन डिकवेला के दस्तानों में समा गई। इसी के साथ केएल राहुल भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खेल की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले छठे भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए। केएल राहुल से पहले सनील गावस्कर (तीन बार), सुधीर नाइक, वारकरी रमन, एसएस दास, वसीम जाफर टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।

बता दें कि बारिश से मैच प्रभावित होने से पहले तक लकमल ने घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने राहुल के बाद शिखर धवन को भी बोल्ड किया है। 8.2 ओवर तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। सुरंगा लकमल ने अभी तक 4.2 ओवर कराए लेकिन एक भी रन नहीं दिया।

इसे भी पढ़ेंः- अश्विन की पत्नी ने बताया अपनी 'पहली रात' का बेडरूम सीक्रेट, सोशल पर हुआ वायरल

Story first published: Thursday, November 16, 2017, 15:04 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+