For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL: कोहली ने पहले किया राष्ट्रगान का 'अपमान', फिर हुए फ्लॉप

भारत और श्रीलंका बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली की एक बड़ी चूक की खबर सामने आई है।

कोलकाता। भारत और श्रीलंका बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली की एक बड़ी चूक की खबर सामने आई है। दरअसल जिस वक्त मैदान पर राष्ट्रगान बज रहा था उस दौरान विराट कोहली को च्युइंगगम चबाते हुए पाया गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद से कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं।

बता दें कि हाल ही में पहली बार देश की जर्सी पहनने के बाद मोहम्मद सिराज भावुक हो गए थे। देश का राष्ट्रगान बजते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे। लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच से पहले देश के राष्ट्रगान का अपमान करते नजर आए।

कोलकाता के ईडन गार्डन मैच पर पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले राष्ट्रगान के वक्त विराट एक वीडियो में कुछ चबाते देखे जा सकते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता जा रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि विराट राष्ट्रगान के वक्त कुछ चबा रहे हैं। आप भी देखें ये वीडियो।

बता दें कि कोहली ही नहीं इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में खेलने उतरे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल भी राष्ट्रगान के वक्त च्युइंग चबाते हुए नजर आए थे। जिसकी लोगों ने जमकर आलोचना भी की थी। बता दें कि विराट कोहली से भी कुछ खास नहीं कर पाए। 11 गेंदों का सामना करने के बाद 0 पर सुरंगा लकमल का शिकार बने।

इसे भी पढ़ेंः- गेंदबाजों की धुनाई के लिए उल्टा पड़ा कोहली का 'विराट' प्लान, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Story first published: Friday, November 17, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+