Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलकाता टेस्ट से पहले आशीष नेहरा ने किया 'डेब्यू', सहवाग के साथ लगाए ठहाके

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया श्रीलंका पर जीत का क्रम कायम रखने उतरेगी, जबकि श्रीलंकाई टीम पहले की हार को भुलाकर इस सीरीज को जीतने का हर संभव प्रयास करेगी। हालांकि इन सबके अलावा सबसे मजेदार चीज आशीष नेहरा का डेब्यू रहा। चौंकिए मच हम क्रिकेट में डेब्यू की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि कमेंट्री में डेब्यू की बात कर रहे हैं।

दरअसल आशीष नेहरा श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच कमेंट्री बॉक्स का हिस्सा रहे। 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोटला टी20 खेलने के बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। नेहरा रिटायरमेंट के बाद अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके अजीज दोस्त वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर पर दी थी। शुक्रवार को आशीष नेहरा हिंदी में कमेंट्री करते दिखे।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'नेहरा जी का कमेंट्री वेलकम जोरों-शोरों से होना चाहिए। अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहरा जी को वेलकम जरूर करें।'

आपको बता दें आशीष नेहरा ने रिटायरमेंट के बाद दिए अपने इंटरव्यू में भी कमेंट्री करने की ओर इशारा किया था। नेहरा ने कहा था कि या तो वो कोचिंग देंगे या फिर कमेंट्री में हाथ आजमाएंगे। काफी खुशदिल मिजाज नेहरा अब क्रिकेट के बाद कमेंट्री बॉक्स में भी दर्शकों को अपने व्यंग्य से गुदगुदाते नजर आएंगे। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग पहले से ही क्रिकेट फैंस को अपनी वीरूपंती से गुदगुदाते रहे हैं ऐसे में अब नेहरा का उनके साथ आने से दर्शकों के लिए दोहरा मजा मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः- Match Preview भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्टः जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया

Story first published: Thursday, November 16, 2017, 14:03 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+