For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम की हालत हुई खस्ता, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने तोड़ी कमर

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को टॉस में हार के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। सीरीज का यह मैच पहले मंगलवार को खेला जाना था लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद मैच को एक दिन के लिये स्थगित कर दिया गया। वहीं पर भारतीय टीम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसके चलते बुधवार को भारतीय टीम सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ ही मैदान पर उतरी।

भारतीय टीम के लिये इस मैच में सिर्फ शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पाड्डिकल, संजू सैमसन और नितिश राणा ही बतौर बल्लेबाज टीम के लिये उपलब्ध रहे। वहीं पर भारतीय टीम के लिये आज 4 खिलाड़ियों को डेब्यू करना का मौका मिला। सिर्फ 5 बल्लेबाजों के साथ मैच खेलने उतरी भारतीय टीम को श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि इसके चलते न तो वो खुलकर खेल सके और आखिरी ओवर्स में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारतीय टीम की कमर तोड़ दी।

और पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भुवनेश्वर-चहल ने लगाई ICC रैंकिंग में छलांग, हुआ जबरदस्त फायदा

भारत के लिये शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की और पवारप्ले में बिना कोई विकेट खोये 45 रन बना लिये। हालांकि 7वें ओवर में दसुन शनाका ने गायकवाड़ (21) को भानुका के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। पहले विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी करने के बाद धवन ने देवदत्त पाड्डिकल (29) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिये 32 रन ही जोड़ पाये थे कि अकिला धनंजय ने धवन का विकेट हासिल कर भारत को दूसरा बड़ा झटका दिया।

शिखर धवन 42 गेंदों में 5 चौके लगाकर सिर्फ 40 रन बना सके और वापस पवेलियन लौटे। यहां से श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दिया जिसके चलते निर्धारित 20 ओवर्स में भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर महज 132 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

और पढ़ें: 2nd T20I IND vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, 4 भारतीय खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, जानें कैसी है प्लेइंग 11

श्रीलंका के लिये अकिला धनंजय ने 4 ओवर्स में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर दुष्मंता चमिरा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहिंदु हसरंगा और दसुन शनाका के खाते में भी एक-एक विकेट आया। अब श्रीलंकाई टीम को जीत के लिये 133 रनों की दरकार है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है, ऐसे में देखने लायक होगा कि भारत सीरीज में जीत हासिल करता है या फिर श्रीलंकाई टीम सीरीज में वापसी करती नजर आयेगी।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 21:34 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+