For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd T20I IND vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस, 4 भारतीय खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच एक दिन की देरी के बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर शुरू हो गया है। भारतीय टीम में मंगलवार को हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दूसरे मैच को रोक दिया गया था। हालांकि इसके चलते भारतीय टीम को 8 खिलाड़ियों का नुकसान हो गया है। वहीं पर बुधवार को अफवाहें आ रही थी कि कप्तान शिखर धवन को भी क्वारंटीन कर दिया गया है और सीरीज के बाकी मैचों में नजर नहीं आयेंगे, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने इन बातों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि जो भी खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं, वो सभी खेलते नजर आयेंगे।

इसके बाद साफ हो गया है कि भारतीय टीम के लिये शिखर धवन कप्तानी करते नजर आयेंगे। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम ने 2 बदलाव किये हैं। दासुन शनाका का मानना है कि पिच पर थोड़ी नमी मौजूद है और उनके गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं।

और पढ़ें: सहवाग-नेहरा ने टी20 विश्वकप के लिये चुनी भारतीय टीम, कई दिग्गजों को किया बाहर

वहीं भारतीय टीम ने 4 खिलाड़ियों को इस मैच में डेब्यू करने का मौका दिया है। टॉस हारने के बाद शिखर धवन ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, तो मैं टॉस से खुश हूं। टीम में काफी सारे बदलाव किये हैं क्योंकि पिछले कुछ समय में जो भी हुआ है, लेकिन मैं उन खिलाड़ियों के लिये खुश हूं जिन्हें आज डेब्यू करने का मौका मिला है, सभी खिलाड़ियों ने पिछले 45 दिनों में काफी मेहनत की है और उसके बाद उन्हें अपना जौहर दिखाने का मौका मिला है।

भारतीय टीम के लिये आज चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल, केकेआर के सलामी बल्लेबाज नितिश राणा और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन साकरिया को टी20 में पहली बार डेब्यू करने का मौका दिया है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने क्रुणाल पांड्या को आइसोलेशन में भेजने के बाद उनके संपर्क में आये 7 खिलाड़ियों को भी सीरीज से बाहर कर दिया है।

और पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टी20 में शिखर धवन करेंगे कप्तानी, 5 भारतीय खिलाड़ियों का होगा डेब्यू

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: देवदत्त पाड्डिकल, शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पाड्डिकल, संजू सैमसन,नितिश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका, रमेश मेंडिस, वहिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, अकिला धनंजय, दुष्मंत चमीरा।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 19:47 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+